Publish Date: Fri, 25 Sep 2026 (07:00 IST)
Updated Date: Thu, 24 Sep 2026 (11:02 IST)
25 September Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 25 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
आपका जन्मदिन: 25 सितंबर
दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2026, 2029, 2032, 2036, 2038, 2041, 2045, 2047
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मैरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा।
सलाह: नवीन कार्ययोजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। मंदिर में पताका चढ़ाएं।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
दीनदयाल उपाध्याय (Deendayal Upadhyaya): भारतीय विचारक और जनसंघ के प्रमुख नेता।
क्रिस्टोफर रीव (Christopher Reeve): 'सुपरमैन' की भूमिका के लिए प्रसिद्ध अमेरिकी अभिनेता।
सतीश धवन (Satish Dhawan): भारतीय गणितज्ञ और एयरोस्पेस इंजीनियर।
कैथरीन जेटा-जोन्स (Catherine Zeta-Jones): वेल्श अभिनेत्री।
विल स्मिथ (Will Smith): अमेरिकी अभिनेता और रैपर।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
About Writer
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्न समाचार पत्रों एवं संस्थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर....
और पढ़ें