biodatamaker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

05 September Birthday: आपको 05 सितंबर, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
Today 05 September Happy Birthday
5 September Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :

आपका जन्मदिन: 5 सितंबर

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

रिश्ते और परिवार: दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। 
करियर: नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन (Dr. Sarvepalli Radhakrishnan): भारत के महान दार्शनिक, शिक्षाविद और देश के दूसरे राष्ट्रपति।
वीओ चिदंबरम पिल्लई (V.O. Chidambaram Pillai): तमिल स्वतंत्रता सेनानी, जिन्हें जहाजी तमिल कहा जाता है।
विधु विनोद चोपड़ा (Vidhu Vinod Chopra): जानेमाने भारतीय फिल्म निर्देशक, पटकथा लेखक और निर्माता।
पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi): भारतीय सिनेमा और ओटीटी प्लेटफॉर्म के लोकप्रिय अभिनेता। 
फ्रेडी मर्करी (Freddie Mercury): विश्व प्रसिद्ध रॉक बैंड 'क्वीन' के मुख्य गायक और संगीतकार।

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (05 सितंबर, 2026)