biodatamaker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

25 August Birthday: आपको 25 अगस्त, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
Today 25 August Happy Birthday
25 August Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 25 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 

आपका जन्मदिन: 25 अगस्त

दिनांक 25 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं।
 

आपके लिए खास 

शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2026, 2029, 2032, 2036, 2038, 2041, 2045, 2047
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: नौकरी-पेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। 
सलाह: नवीन कार्ययोजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं। मंदिर में पताका चढ़ाएं।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। 
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

सीन कॉनरी (Sean Connery): जेम्स बॉन्ड की भूमिका निभाने वाले स्कॉटिश अभिनेता। 
विजयता पंडित (Vijayeta Pandit): भारतीय अभिनेत्री और गायिका। 
विजयकांत (Vijayakanth): तमिल सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता। 
राजीव कपूर (Rajiv Kapoor): भारतीय फिल्म अभिनेता। 
टिम बर्टन (Tim Burton): अमेरिकी फिल्म निर्देशक।

आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 अगस्‍त, 2026)