Publish Date: Sun, 16 Aug 2026 (07:03 IST)
Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 (13:26 IST)
16 August Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 16 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
आपका जन्मदिन: 16 अगस्त
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2029, 2034, 2043, 2052, 2061
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
उपाय: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
सुभद्रा कुमारी चौहान (Subhadra Kumari Chauhan): प्रसिद्ध भारतीय कवयित्री और स्वतंत्रता सेनानी।
मनीषा कोइराला (Manisha Koirala): प्रसिद्ध भारतीय/नेपाली अभिनेत्री।
डेविड धवन (David Dhawan): बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक।
मैडोना (Madonna): विश्व प्रसिद्ध अमेरिकी गायिका और गीतकार।
सैफ अली खान (Saif Ali Khan): प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!
About Writer
चेतन गौड़
चेतन गौड़ पिछले 30 वर्षों से मीडिया क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उन्होंने प्रिंट मीडिया से अपने करियर की शुरुआत 'नईदुनिया' समेत विभिन्न समाचार पत्रों एवं संस्थान में प्रूफ रीडर के रूप में की थी। साल 2012 से वे विश्व के पहले हिन्दी पोर्टल Webdunia की न्यूज टीम में सीनियर....
और पढ़ें