Publish Date: Wed, 15 Jul 2026 (18:09 IST)
Updated Date: Wed, 15 Jul 2026 (13:05 IST)
16 July Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 16 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
ALSO READ: Bhadli Navami 2026: भड़ली नवमी व्रत 2026 कब है?
आपका जन्मदिन: 16 जुलाई
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2029
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
उपाय: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
कटरीना कैफ (Katrina Kaif) : बॉलीवुड अभिनेत्री।
धनराज पिल्लै (Dhanraj Pillay) : भारत के प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी।
के. वी. कृष्ण राव, जनरल कोटिकलापुडी वेंकट कृष्ण राव (K. V. Krishna Rao) : PVSM, भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और जम्मू-कश्मीर, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा के पूर्व राज्यपाल
थे।
जगदीशचन्द्र माथुर (Jagdish Chandra Mathur) : प्रसिद्ध नाटककार।
अरुणा आसफ़ अली (Aruna Asaf Ali) : भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाली प्रमुख महिलाओं में से एक।