Hanuman Chalisa

07 July Birthday: आपको 7 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

राजश्री कासलीवाल
सोमवार, 6 जुलाई 2026 (18:17 IST)
07 July Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 7 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Kalashtami 2026: कालाष्टमी का क्या है महत्व?
 

आपका जन्मदिन: 7 जुलाई

 
दिनांक 7 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
 
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
 
शुभ वर्ष : 2026
 
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
 
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। 
 
कारोबार: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं। आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
मनजोत सिंह (Manjot Singh): बॉलीवुड अभिनेता, इन्हें लकी ओए!, स्टूडेंट ऑफ द ईयर और फुकरे जैसी फिल्मों में उनकी भूमिका के लिए जाना जाता है।
 
महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni): भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी, 2007 से 2017 तक भारतीय राष्ट्रीय टीम के कप्तान थे।
 
कैलाश खेर (Kailash Kher): भारतीय संगीतकार और गायक। 
 
राघवजी (Raghavji): ‘भारतीय जनता पार्टी’ के नेता। 
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Vastu Shastra: वास्तु के ये 10 नियम बदल सकते हैं घर का माहौल, बनी रहेगी सुख-समृद्धि

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

21 July Birthday: आपको 21 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 21 जुलाई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

27 जुलाई से शनि होंगे वक्री: 11 दिसंबर तक इन 5 राशियों पर बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानें आपकी राशि शामिल है या नहीं

Ashadhi Ekadashi Date 2026: आषाढ़ी एकादशी पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

सूर्य का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश: शनि के नक्षत्र में गोचर से इन 4 राशियों पर मंडरा सकता है संकट

अगला लेख