Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

06 May Birthday: आपको 6 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
तस्वीर में फूलों-पत्तियों, कैंडल्स और बलून्स के साथ केक का सुंदर चित्र, Happy Birthday लिखा हुआ
06 May Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 6 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Purushottam Maas 2026: पुरुषोत्तम मास में क्या करें और क्या नहीं?
 

आपका जन्मदिन: 6 मई

 
दिनांक 6 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
 
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
 
शुभ वर्ष : 2021, 2026
 
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
 
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

करियर: जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। बैंक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे।
 
परिवार: विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। 
 
इस बात का रखें ध्यान: आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
आबिद ख़ान (Abid Khan): भारतीय सेना के जांबाज सैनिकों में से एक, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहूति दी।
 
खजान सिंह (Khajan Singh): भारत के प्रसिद्ध तैराकों में से एक।
 
विंदू दारा सिंह (Vindu Dara Singh): भारतीय अभिनेता, जो हिंदी और पंजाबी टेलीविजन फिल्में करते हैं।
 
लल थनहवला (Lal Thanhawla): प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ एवं मिज़ोरम के तीसरे मुख्यमंत्री।
 
मोतीलाल नेहरू (Motilal Nehru): स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ। 
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Vastu tips: क्या आपका बिजनेस स्टक महसूस कर रहा है? तो अपनाएं ये 10 टिप्स और देखें मुनाफे का जादू

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय