Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

04 May Birthday: आपको 04 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
जलती लाइट्‍स, ब्लू-गोल्डन बलून्स के साथ नीले केक और गोल्डन ताज से सजा खूबसूरत फोटो
04 May Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 4 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Jyeshtha Month 2026: ज्येष्ठ माह में क्या करें और क्या नहीं?
 

आपका जन्मदिन: 4 मई

 
दिनांक 4 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्त्व क्षमता के लोग कायल होते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57
 
शुभ वर्ष : 2031, 2040, 2060
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

 
शुभ कार्य : मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। 
 
व्यापार : नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी।
 
परिवार : परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
टीनू आनंद (Tinu Anand): हिंदी सिनेमा और कुछ तेलुगु और तमिल फिल्मों के एक भारतीय अभिनेता, निर्देशक, लेखक और निर्माता हैं।
 
अन्ना चांडी (Anna Chandy): भारत की पहली महिला न्यायाधीश। 
 
के.सी रेड्डी (K.C. Reddy): कर्नाटक के प्रथम मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल। 
 
त्यागराज (Tyagaraja): प्रसिद्ध कवि तथा कर्नाटक संगीत के संगीतज्ञ। 
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: खप्पर योग 2026: 4 राशियों पर मंडरा रहा बड़ा संकट, क्या आपकी राशि भी शामिल?

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 4 मई 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय