Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 (18:12 IST)
Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 (14:11 IST)
आपका जन्मदिन: 27 फरवरी
अंक ज्योतिष का सबसे आखरी मूलांक है नौ। आप बेहद साहसी हैं। आपके स्वभाव में एक विशेष प्रकार की तीव्रता पाई जाती है। आप सही मायनों में उत्साह और साहस के प्रतीक हैं। मंगल ग्रहों में सेनापति माना जाता है। अत: आप में स्वाभाविक रूप से नेतृत्त्व की क्षमता पाई जाती है। लेकिन आपको बुद्धिमान नहीं माना जा सकता। आपके जन्मदिन की संख्या आपस में जुड़ कर नौ होती है। यह मूलांक भूमि पुत्र मंगल के अधिकार में रहता है। मंगल के मूलांक वाले चालाक और चंचल भी होते हैं। आपको लड़ाई-झगड़ों में भी विशेष आनन्द आता है। आपको विचित्र साहसिक व्यक्ति कहा जा सकता है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 9, 18, 27
शुभ अंक : 1, 2, 5, 9, 27, 72
शुभ वर्ष : 2025, 2036, 2045
ईष्टदेव : हनुमान जी, मां दुर्गा।
शुभ रंग : लाल, केसरिया, पीला
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: अधिकार क्षेत्र में वृद्धि संभव है। नौकरी में आ रही बाधा दूर होगी। महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं में सफलता मिलेगी। राजनैतिक व्यक्ति सफलता का स्वाद चख सकते हैं।
सेहत: स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
परियार: मित्रों स्वजनों का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। आप अपनी शक्ति का सदुपयोग कर प्रगति की और अग्रसर होंगे। पारिवारिक विवाद सुलझेंगे।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
संदीप सिंह (Sandeep Singh): हरियाणा के एक भारतीय पेशेवर फील्ड हॉकी खिलाड़ी और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान हैं।
मनोज मुंतशिर (मंचीय नाम)/ मनोज शुक्ला (Manoj Muntashir): एक भारतीय राष्ट्रवादी गीतकार, टेलीविजन स्क्रिप्ट और पटकथा लेखक हैं।
विजय सिंह पथिक (Vijay Singh Pathik): भूप सिंह गुर्जर/ विजय सिंह पथिक राजस्थान के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी।