Publish Date: Sat, 14 Feb 2026 (18:16 IST)
Updated Date: Sat, 14 Feb 2026 (13:59 IST)
आपका जन्मदिन: 15 फरवरी
दिनांक 15 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 6 होगा। आपमें गजब का आत्मविश्वास है। इसी आत्मविश्वास के कारण आप किसी भी परिस्थिति में डगमगाते नहीं है। आपको सुगंध का शौक होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति आकर्षक, विनोदी, कलाप्रेमी होते हैं। आप अपनी महत्वाकांक्षा के प्रति गंभीर होते हैं। 6 मूलांक शुक्र ग्रह द्वारा संचालित होता है। अत: शुक्र से प्रभावित बुराई भी आपमें पाई जा सकती है। जैसे स्त्री जाति के प्रति आपमें सहज झुकाव होगा। अगर आप स्त्री हैं तो पुरुषों के प्रति आपकी दिलचस्पी होगी। लेकिन आप दिल के बुरे नहीं है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 6, 15, 24
शुभ अंक : 6, 15, 24, 33, 42, 51, 69, 78
शुभ वर्ष : 2026
ईष्टदेव : मां सरस्वती, महालक्ष्मी
शुभ रंग : क्रीम, सफेद, लाल, बैंगनी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: नौकरीपेशा व्यक्ति अपने परिश्रम के बल पर उन्नति के हकदार होंगे। आर्थिक मामलों में सभंलकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में भी सफलता रहेगी।
परिवार: दाम्पत्य जीवन में मिली जुली स्थिति रहेगी। विवाह के योग भी बनेंगे। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी।
शिक्षा: लेखन संबंधी मामलों के लिए उत्तम होती है। बैक परीक्षाओं में भी सफलता अर्जित करेंगे। जो विद्यार्थी सीए की परीक्षा देंगे उनके लिए शुभ रहेगा।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
रणजीत सिंह बाजवा (Ranjit Singh Bajwa): जिन्हें रणजीत बावा के नाम से पहचाना जाता है, एक भारतीय गायक और अभिनेता हैं।
रणधीर राज कपूर (Randhir Raj Kapoor): एक सेवानिवृत्त भारतीय अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं।
सुरेश डी. तेंदुलकर (Suresh D. Tendulkar): एक भारतीय अर्थशास्त्री और राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के पूर्व प्रमुख थे।
के.जी सुब्रह्मण्यम (K.G. Subrahmanyam): भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार।
गैलीलियो गैलीली (alileo Galilei): इतावली फिजिसिस्ट।