Publish Date: Sat, 07 Feb 2026 (18:16 IST)
Updated Date: Sat, 07 Feb 2026 (13:19 IST)
आपका जन्मदिन: 8 फरवरी
दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष : 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे।
सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, सेहत: स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
रणवीर सिंह बरार (Ranveer Singh Brar ): एक भारतीय सेलिब्रिटी शेफ, मास्टरशेफ इंडिया जज, लेखक, रेस्तरां मालिक और अभिनेता।
मोहम्मद अज़हरुद्दीन (Mohammad Azharuddin): एक भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व क्रिकेटर हैं।
जगजीत सिंह (Jagjit Singh): उर्दू और गजलों को हिंदुस्तान के हर घर में जगह दिलाने वाले गायक।
जाकिर हुसैन (Zakir Hussain): देश के तीसरे राष्ट्रपति।