Hanuman Chalisa

05 February Birthday: आपको 5 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

WD Feature Desk
बुधवार, 4 फ़रवरी 2026 (18:09 IST)
05 February Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 5 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Mahashivaratri 2026: महाशिवरात्रि पर क्या करें और क्या नहीं?
 

आपका जन्मदिन: 5 फरवरी

आप बेहद भाग्यशाली हैं कि आपका जन्म 5 तारीख को हुआ है। 5 का मूलांक भी 5 ही होता है। ऐसे व्यक्ति अधिकांशत: मितभाषी होते हैं। कवि, कलाकार तथा अनेक विद्याओं के जानकार होते हैं। आपमें गजब की आकर्षण शक्ति होती है। आपमें लोगों को सहज अपना बना लेने का विशेष गुण होता है। अनजान व्यक्ति की मदद के लिए भी आप सदैव तैयार रहते हैं।
 
आपमें किसी भी प्रकार का परिवर्तन करना मुश्किल है। अर्थात अगर आप अच्छे स्वभाव के व्यक्ति हैं तो आपको कोई भी बुरी संगत बिगाड़ नहीं सकती। अगर आप खराब आचरण के हैं तो दुनिया की कोई भी ताकत आपको सुधार नहीं सकती। लेकिन सामान्यत: 5 तारीख को पैदा हुए व्यक्ति सौम्य स्वभाव के ही होते हैं।
 

आपके लिए खास 

 
शुभ दिनांक : 1, 5, 7, 14, 23
 
शुभ अंक : 1, 2, 3, 5, 9, 32, 41, 50
 
शुभ वर्ष : 2030, 2032, 2034, 2050, 2059, 2052
 
ईष्टदेव : देवी महालक्ष्मी, गणेशजी, मां अम्बे।
 
शुभ रंग : हरा, गुलाबी, जामुनी, क्रीम
 

आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल

रिश्ते और परिवार: दाम्पत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा। अविवाहित भी विवाह में बंधने को तैयार रहें। परिवारिक प्रसन्नता रहेगी। संतान पक्ष से खुशखबर आ सकती है। 
 
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय में प्रगति से प्रसन्नता रहेगी। यह वर्ष सफलताओं भरा रहेगा। अभी तक आ रही परेशानियां भी इस वर्ष दूर होती नजर आएंगी। 
 
करियर: नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए यह वर्ष निश्चय ही सफलताओं भरा रहेगा।
 

आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति

 
अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan): एक भारतीय अभिनेता, जो हिंदी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और जया बच्चन के बेटे।
 
भुवनेश्वर कुमार सिंह/भुवी (Bhuvaneshwar Kumar Singh/Bhuvi): भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हैं जो भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खेल रहे हैं।
 
प्रताप चंद्र रेड्डी (Pratap Chandra Reddy): भारतीय उद्यमी, हृदय रोग विशेषज्ञ और अपोलो हॉस्पिटल समूह की संस्थापक।
 
जानकी वल्लभ शास्त्री (Janaki Vallabh Shastri): हिंदी के लोकप्रिय कवि लेखक एवं आलोचक।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: इन 10 तरह के लोगों से कभी उम्मीद न रखें, वरना जीवन में मिलेगा सिर्फ दुख

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में गोचर, 3 राशियों को रहना होगा 12 अगस्त तक सावधान

Rationalism: सत्य की वैज्ञानिक खोज: देकार्त का बुद्धिवाद और आधुनिक दर्शन का जन्म

मिथुन में मार्गी बुध का प्रभाव: भारत समेत दुनिया में होंगे ये बड़े बदलाव

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 12 राशियों में किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान?

मंगल का मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश, 5 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन; धन-करियर में मिल सकता है बड़ा लाभ

सभी देखें

नवीनतम

29 July Birthday: आपको 29 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अंक-दर्शन: रसोई के मसाले और ग्रहों का रहस्य (भाग–1 हल्दी)

August 2026 Festivals: अगस्त 2026 माह के व्रत एवं त्योहारों और जयंतियों की लिस्ट

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 जुलाई, 2026)

अगला लेख