Publish Date: Mon, 02 Feb 2026 (18:14 IST)
Updated Date: Mon, 02 Feb 2026 (14:07 IST)
आपका जन्मदिन: 3 फरवरी
अंक ज्योतिष के अनुसार आपका मूलांक 3 आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
शुभ अंक : 1, 3, 6,7, 9,
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
शुभ कार्य : घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा।
शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
व्यापार : यह माह आपके लिए अत्यंत सुखद है। नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है।
करियर : किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
दुती चंद (Dutee Chand): एक भारतीय पेशेवर धावक और 100 मीटर स्पर्धा में वर्तमान राष्ट्रीय चैंपियन हैं।
गुरप्रीत सिंह संधू (Gurpreet Singh Sandhu): भारतीय पेशेवर फुटबॉलर।
रघुराम राजन (Raghuram Rajan): रिजर्व बैंक के गवर्नर।
अशोक कुमार गांगुली (Ashok Kumar Ganguly): एक भारतीय न्यायविद्, जिन्होंने पश्चिम बंगाल मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष और भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कार्य किया।