Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

12 January Birthday: आपको 12 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Advertiesment
हमें फॉलो करें 12 January Birthday

WD Feature Desk

, रविवार, 11 जनवरी 2026 (18:21 IST)
12 January Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Shattila Ekadashi Katha 2026: षटतिला एकादशी की कथा
 
आपका जन्मदिन: 12 जनवरी 
 
अंक ज्योतिष के अनुसार दिनांक 12 को जन्मे व्यक्तियों का मूलांक तीन आता है। यह बृहस्पति का प्रतिनिधि अंक है। आप दार्शनिक स्वभाव के होने के बावजूद एक विशेष प्रकार की स्फूर्ति रखते हैं। आपकी शिक्षा के क्षेत्र में पकड़ मजबूत होगी। आप एक सामाजिक प्राणी हैं। आप सदैव परिपूर्णता या कहें कि परफेक्शन की तलाश में रहते हैं यही वजह है कि अकसर अव्यवस्थाओं के कारण तनाव में रहते हैं। ऐसे व्यक्ति निष्कपट, दयालु एवं उच्च तार्किक क्षमता वाले होते हैं। अनुशासनप्रिय होने के कारण कभी-कभी आप तानाशाह भी बन जाते हैं।
 
आपके लिए खास 
 
शुभ दिनांक : 3, 12, 21, 30
 
शुभ अंक : 1, 3, 6, 7, 9
 
शुभ वर्ष : 2028, 2030, 2031, 2034, 2043, 2049, 2052
 
ईष्टदेव : देवी सरस्वती, देवगुरु बृहस्पति, भगवान विष्णु
 
शुभ रंग : पीला, सुनहरा और गुलाबी
 
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
 
व्यापार-नौकरी: नवीन व्यापार की योजना भी बन सकती है। नौकरीपेशा के लिए प्रतिभा के बल पर उत्तम सफलता का है। महत्वपूर्ण कार्य से यात्रा के योग भी है।
 
घर-परिवार: यह वर्ष आपके लिए अत्यंत सुखद है। घर या परिवार में शुभ कार्य होंगे। दांपत्य जीवन में सुखद स्थिति रहेगी। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे। 
 
करियर: किसी विशेष परीक्षा में सफलता मिल सकती है। मित्र वर्ग का सहयोग सुखद रहेगा। 
 
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
 
प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi): पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी।
 
स्वामी विवेकानंद (Swami Vivekananda): भारतीय दार्शनिक।
 
अजय माकन (Ajay Maken): भारतीय राजनीतिज्ञ।
 
अरुण गोविल (Arun Govil): भारतीय अभिनेता, जिन्होंने टीवी श्रृंखला में 'रामायण' भगवान राम का किरदार निभाया।
 
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!ALSO READ: Makar Sankranti Quotes: पतंग की उड़ान और तिल गुड़ की मिठास के साथ, अपनों को भेजें ये 10 सबसे खास शुभकामना संदेश

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

11 January Birthday: आपको 11 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!