16 September Janmdin: जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 16 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :ALSO READ: Vishwakarma puja 2025: विश्वकर्मा पूजा कब रहेगी, क्या करते हैं इस दिन?
आपका जन्मदिन: 16 सितंबर
दिनांक 16 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 7 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति अपने आप में कई विशेषता लिए होते हैं। यह अंक वरूण ग्रह से संचालित होता है। आप खुले दिल के व्यक्ति हैं। आपकी प्रवृत्ति जल की तरह होती है। जिस तरह जल अपनी राह स्वयं बना लेता है वैसे ही आप भी तमाम बाधाओं को पार कर अपनी मंजिल पाने में कामयाब होते हैं। आप पैनी नजर के होते हैं। किसी के मन की बात तुरंत समझने की आपमें दक्षता होती है।
आपके लिए खास
शुभ दिनांक : 7, 16, 25
शुभ अंक : 7, 16, 25, 34
शुभ वर्ष : 2029
ईष्टदेव : भगवान शिव तथा विष्णु
शुभ रंग : सफेद, पिंक, जामुनी, मेहरून
आपकी जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल
करियर: आपके कार्य में तेजी का वातावरण रहेगा। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा व्यक्तियों के लिए समय सुखकर रहेगा। आपको प्रत्येक कार्य में जुटकर ही सफलता मिलेगी।
कारोबार: व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी।
उपाय: नवीन कार्य-योजना शुरू करने से पहले केसर का लंबा तिलक लगाएं व मंदिर में पताका चढ़ाएं।
आज के दिन जन्में कुछ प्रसिद्ध व्यक्ति
गीता रानी (Geeta Rani) - भारतीय भारोत्तोलक (वेटलिफ्टर)।
बी.बी. किंग (B. B. King) - अमेरिकी गायक और गिटारवादक।
निक जोनस (Nick Jonas) - अमेरिकी गायक और अभिनेता।
मिक्की राउरके (Mickey Rourke) - अमेरिकी अभिनेता।
ओमर ईप्स (Omar Epps) - अमेरिकी अभिनेता।
आपको इस खास दिन पर जीवन की सभी खुशियां मिलें। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं!