Hanuman Chalisa

रविवार, 15 मार्च 2020 : आज के दिन की शुभता के लिए करें ये उपाय (पढ़ें अपनी राशि)

Webdunia
15 मार्च 2020 का राशिफल और उपाय...   

मेष राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : छोटी-मोटी यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। विद्यार्थी वर्ग अपने कार्य को उत्साह व प्रसन्नता से कर पाएगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। शारीरिक कष्ट की आशंका है। किसी कार्य के प्रति चिंता रहेगी। नौकरी में नए कार्य कर पाएंगे।
 
वृषभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी पुरानी व्याधि के उभरने की संभावना है। जल्दबाजी में कोई कार्य न करें। किसी व्यक्ति विशेष से विवाद हो सकता है। दु:खद समाचार मिलने की आशंका है। भागदौड़ अधिक रहेगी। दुष्टजनों से सावधान रहें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
मिथुन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रयास सफल रहेंगे। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय के नए साधन प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। आराम के साधनों पर व्यय होगा।
 
कर्क राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भ्रमण की इच्‍छा रहेगी। ईर्ष्यालु व्यक्तियों से सावधान रहें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। लाभ होगा।
 
सिंह राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। धन प्राप्ति सुगम होगी। निवेश शुभ रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रमाद न करें।
 
कन्या राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ सों सोमाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कोई आकस्मिक खर्च सामने आ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। विवाद में भाग न लें। स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा।
 
तुला राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : कुसंगति से हानि होगी। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। रुका हुआ पैसा जैसे एरियर, कमीशन व किराया आदि प्राप्त हो सकता है। नया काम मिल सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है। व्यस्तता अधिक रहेगी।
 
वृश्चिक राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ कें केतवे नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। धन प्राप्ति सुगम होगी। शत्रु बुरी तरह परास्त होंगे। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। कारोबार अच्‍छा चलेगा। धनार्जन होगा।
 
धनु राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ शं शनैश्चराय नम:।'
 
आज का भविष्य : पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होकर प्रतिद्वंद्विता में कमी होगी। भाग्य का साथ रहेगा। मित्रों तथा पारिवारिक सहयोग से काम बनेंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की इच्छा रहेगी। धनलाभ के अवसर हाथ आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। 
 
मकर राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ चं चन्द्रमसे नम:।'
 
आज का भविष्य : चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। किसी व्यक्ति से बेबात बहस हो सकती है। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। कीमती वस्तुएं गुम हो सकती हैं, संभालकर रखें। थकान व कमजोरी रह सकती है। धनार्जन होगा। व्यापार ठीक चलेगा।
 
कुंभ राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय- 'जपें ॐ रां राहवे नम:।'
 
आज का भविष्य : प्रेम-प्रसंग में मधुरता रहेगी। व्यस्तता रहेगी। किसी सरकारी कार्यालय में अटका काम मनोनुकूल रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्‍छा चलेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। सुख के साधनों पर व्यय हो सकता है।
 
मीन राशि के लिए आज का कल्याणकारी उपाय-  'जपें ॐ बुं बुधाय नम:।'
 
आज का भविष्य : किसी तरह की झंझट में न पड़ें। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। जल्दबाजी से काम बिगड़ सकते हैं। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त के कार्य लाभदायक रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। रोजगार में वृद्धि होगी।

ALSO READ: नंदी नाड़ी ज्योतिष से जानिए सटीक भविष्य, 6 रोचक बातें

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गीता के छठे अध्याय के 10वें श्लोक की सही व्याख्या क्या है? मौलाना जरजिस अंसारी के दावे की पड़ताल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

सूर्य का कर्क राशि में गोचर: कर्क संक्रांति से देश, दुनिया और आपके जीवन पर क्या होगा असर?

पुरी के जगन्नाथ मंदिर और रथयात्रा का इतिहास: कब, कैसे और क्यों हुई शुरुआत?

श्री जगन्नाथ रथयात्रा से जुड़े 12 ऐसे रोचक तथ्य, जिन्हें जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक भविष्यफल (27 जुलाई से 2 अगस्त 2026): जानें आपके मूलांक का सटीक राशिफल

Devshayani Ekadashi 2026: देवशयनी एकादशी से शुरू होंगे चातुर्मास, 4 महीने के लिए लग जाएगी मंगल कार्यों पर रोक

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (25 जुलाई, 2026)

25 July Birthday: आपको 25 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 जुलाई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख