Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

31 अक्टूबर 2017 : आपका जन्मदिन

Advertiesment
31st October birth day
जन्मदिन की शुभकामनाओं के साथ आपका स्वागत है वेबदुनिया की विशेष प्रस्तुति में। यह कॉलम नियमित रूप से उन पाठकों के व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में जानकारी देगा जिनका उस दिनांक को जन्मदिन होगा। पेश है दिनांक 31 को जन्मे व्यक्तियों के बारे में जानकारी :
 
दिनांक 31 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 4 होगा। इस अंक से प्रभावित व्यक्ति जिद्दी, कुशाग्र बुद्धि वाले, साहसी होते हैं। ऐसे व्यक्ति को जीवन में अनेक परिवर्तनों का सामना करना पड़ता है। जैसे तेज स्पीड से आती गाड़ी को अचानक ब्रेक लग जाए ऐसा उनका भाग्य होगा। लेकिन यह भी निश्चित है कि इस अंक वाले अधिकांश लोग कुलदीपक होते हैं। आपका जीवन संघर्षशील होता है। इनमें अभिमान भी होता है। ये लोग दिल के कोमल होते हैं किन्तु बाहर से कठोर दिखाई पड़ते हैं। इनकी नेतृत्व क्षमता के लोग कायल होते हैं। 
 
शुभ दिनांक : 4, 8, 13, 22, 26, 31, 
 
शुभ अंक : 4, 8,18, 22, 45, 57, 
 
शुभ वर्ष : 2015, 2020, 2031, 2040, 2060,    
 
ईष्टदेव : श्री गणेश, श्री हनुमान,  
 
शुभ रंग : नीला, काला, भूरा,  
 
जन्मतिथि के अनुसार भविष्यफल : 
यह वर्ष पिछले वर्ष के दुष्प्रभावों को दूर करने में सक्षम है। आपको सजग रहकर कार्य करना होगा। विवाह के मामलों में आश्चर्यजनक परिणाम आ सकते हैं। परिवारिक मामलों में सहयोग के द्वारा सफलता मिलेगी। मान-सम्मान में वृद्धि होगी, वहीं मित्र वर्ग का सहयोग मिलेगा। नवीन व्यापार की योजना प्रभावी होने तक गुप्त ही रखें। शत्रु पक्ष पर प्रभावपूर्ण सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा प्रयास करें तो उन्नति के चांस भी है। 
 
मूलांक 4 के प्रभाव वाले विशेष व्यक्ति 
* जार्ज वाशिंगटन 
* रितु शिवपुरी 
* नम्रता शिरोढकर 
* अरबाज खान 
* गुरदास मान 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

31 अक्टूबर 2017 के शुभ मुहूर्त