janma asthmi

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेजस्वी यादव ने विजय सिन्हा के 2 EPIC नंबर पर उठाए सवाल, पूछा कौन कर रहा है फर्जीवाड़ा?

Advertiesment
हमें फॉलो करें tejashwi yadav

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

पटना , रविवार, 10 अगस्त 2025 (11:13 IST)
Tejashwi Yadav on Vijay Sinha 2 EPIC number : राजद नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने रविवार को दावा किया कि बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा के पास दो EPIC नंबर हैं। वो भी दो अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों का- एक में उम्र 57 साल है, और दूसरे में उम्र 60 साल है। 
 
तेजस्वी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दस्तावेज दिखाते हुए कहा कि सिन्हा का नाम लखीसराय विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची के प्रारूप में दर्ज है। दोनों की उम्र अलग-अलग है।
 
उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के एप्लीकेशन पर ये ऑनलाइन भी है। तो अब इसमें कौन फर्जीवाड़ा कर रहा है? लोगों को ये पता होना चाहिए। सिर्फ दो ही चीजें हो सकती हैं। या तो चुनाव आयोग की SIR की पूरी प्रक्रिया ही फर्जीवाड़ा है या बिहार के उपमुख्यमंत्री फर्जीवाड़ा हैं।
 
राजद नेता ने सिन्हा के खिलाफ एफआईआर और कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चुनाव आयोग से मतदाता सूची की विसंगतियों पर स्पष्टीकरण मांगा है।
 
इस बीच बिहार कांग्रेस ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि सबसे बड़े फ्रॉड तो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा निकले! वे लखीसराय और बांकीपुर के मतदाता हैं। उन्होंने दोनों जगह SIR फॉर्म भी भरा है। दोनों जगह ड्राफ्ट में उनका नाम भी आ गया है। महत्वपूर्ण सवाल है कि यह कैसे हुआ? ALSO READ: क्या विजय सिन्हा के पास भी है 2 वोटर आईडी, कांग्रेस के सवाल पर बवाल
 
कांग्रेस ने सवाल किया कि क्या वे पिछले चुनावों में दोनों जगह वोट दे रहे थे? तो क्या चुनाव आयोग ने उन्हें दो मताधिकार दिए हैं? नियम के खिलाफ जाकर दो जगह से SIR फॉर्म क्यों भरा? चुनाव आयोग ने दो जगह से नाम कैसे ड्राफ्ट में डाल दिया? कब होगी इस फ्रॉड पर FIR, कब होगा इस्तीफा? क्या चुनाव आयोग के नियम सिर्फ दलितों, पिछड़ों, गरीबों, मजदूरों के लिए हैं, भाजपाइयों के लिए नहीं? सबसे बड़े फ्रॉड तो उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा निकले !
 
पार्टी ने आरोप लगाया कि यह फ्रॉड भाजपा और चुनाव आयोग के गठजोड़ का नतीजा है। इसी तरह ये लोग पूरे देश में भाजपाइयों को दोहरी–तिहरी नागरिकता दे रहे हैं। कहीं एक पत्ते पर 80–80 वोट डल रहे हैं, तो कहीं एक व्यक्ति 4–4 बार वोट दे रहा है।
 
पोस्ट के अंत में कहा गया है कि चुनाव आयोग और भाजपाई — चोर–चोर मौसेरे भाई! साथ ही में 2 फोटो शेयर की गई है जो इस बात की पुष्‍टि करते हैं कि सिन्हा लखीसराय और बांकीपुर के वोटर हैं।
edited by : Nrapendra Gupta 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi