Bhai Dooj
✕

वोटों के मामले में तेजस्वी का प्रदर्शन BJP से ज्यादा अच्छा

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (13:36 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (bihar assembly election 2020) में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सिर्फ एक सीट का अंतर है, लेकिन वोट प्रतिशत की बात करें तो तेजस्वी नीत राजद ज्यादा अच्छी स्थिति में है। 
 
इस चुनाव में आरजेडी को 75 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा 74 सीटें जीतने में सफल रही है। पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को 21 सीटों का फायदा हुआ है, जबकि आरजेडी 5 सीटों के घाटे में रही है। 
वोट प्रतिशत के मामले में राजद जरूर सब पर भारी रही है। राजद को 23.11 फीसदी वोट मिले, जबकि भाजपा को 19.5 प्रतिशत वोट मिले। इस तरह यह अंतर 2 फीसदी से भी ज्यादा का है। राजद को कुल 97 लाख 36 हजार 242  वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 82 लाख 1 हजार 408 मिले हैं। 
 
भाजपा की तुलना में राजद को करीब 15 लाख वोट ज्यादा मिले हैं। तीसरे नंबर रही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) को 15.4 फीसदी वोट (64,84,414) मिले हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या बांग्लादेश वापस लौटने की तैयारी में शेख हसीना? नए पासपोर्ट और राष्ट्रीय पहचान पत्र के लिए किया आवेदन

दुनिया के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में 49 भारत के, दिल्ली-भोपाल में AQI 400 पार, राजस्‍थान का श्रीगंगानगर दुनि‍या का सबसे प्रदूषि‍त

ट्रम्प ने हार का ठ‍ीकरा इजराइल पर फोड़ा, बोले- अमेरिकी जनता बहुत नाराज, जंग और महंगे पेट्रोल ने मार डाला

उत्‍तराखंड में सीएम धामी की 13 घोषणाएं, कहा- हमारे डीएनए में हार नहीं, युवा आयोग बनेगा, अतिथि शिक्षकों का बढ़ेगा मानदेय

गुजरात के निर्यात क्षेत्र को गति देने के लिए सरकार का बड़ा फैसला, 'गुजरात एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल' की स्थापना

अगला लेख