Publish Date: Wed, 11 Nov 2020 (13:36 IST)
Updated Date: Wed, 11 Nov 2020 (13:36 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2020 (bihar assembly election 2020) में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सिर्फ एक सीट का अंतर है, लेकिन वोट प्रतिशत की बात करें तो तेजस्वी नीत राजद ज्यादा अच्छी स्थिति में है।
इस चुनाव में आरजेडी को 75 सीटें मिली हैं, जबकि भाजपा 74 सीटें जीतने में सफल रही है। पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा को 21 सीटों का फायदा हुआ है, जबकि आरजेडी 5 सीटों के घाटे में रही है।
वोट प्रतिशत के मामले में राजद जरूर सब पर भारी रही है। राजद को 23.11 फीसदी वोट मिले, जबकि भाजपा को 19.5 प्रतिशत वोट मिले। इस तरह यह अंतर 2 फीसदी से भी ज्यादा का है। राजद को कुल 97 लाख 36 हजार 242 वोट मिले हैं, जबकि भाजपा को 82 लाख 1 हजार 408 मिले हैं।
भाजपा की तुलना में राजद को करीब 15 लाख वोट ज्यादा मिले हैं। तीसरे नंबर रही नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल (यू) को 15.4 फीसदी वोट (64,84,414) मिले हैं।