बिहार में 10 लाख सरकारी नौकरी देंगे तेजस्वी यादव

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (14:17 IST)
पटना। बिहार की मुख्य विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता एवं महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के दावेदार तेजस्वी प्रसाद यादव (Tejaswai Yadav) ने शनिवार को कहा कि उनकी सरकार बनने पर 10 लाख सरकारी नौकरी के साथ ही रोजगार सृजन के लिए नई औद्योगिक नीति बनाई जाएगी।
 
ALSO READ: तेजस्वी का सवाल, नीतीश ने खड़े किए हाथ, बिहार में कहां से नौकरियां देगी भाजपा...
विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता यादव ने महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होने से पूर्व यहां पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय प्रवक्ता मनोज झा के साथ ही अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का ‘प्रथम प्रतिज्ञा प्रथम प्यार, सुखी समृद्ध सर्वोत्तम बिहार’ के नाम का घोषणा पत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि यह पार्टी का घोषणा पत्र नहीं बल्कि राजद का संकल्प है।
 
यादव ने कहा कि बिहार को खुशहाल और समृद्ध बनाएंगे। प्रदेश का हर गांव स्मार्ट बनेगा। उन्होंने कहा कि संविदा व्यवस्था को समाप्त कर सभी कर्मचारियों को स्थाई किया जाएगा तथा समान काम के बदले समान वेतन दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरी में दो तरह की व्यवस्था नहीं होगी। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More