Hanuman Chalisa

सपा का ऐलान, बिहार विधानसभा चुनाव में नहीं करेंगे गठबंधन, राजद का करेंगे समर्थन

अवनीश कुमार
मंगलवार, 22 सितम्बर 2020 (10:30 IST)
लखनऊ। बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट अब उत्तरप्रदेश में भी दिखने लगी है। जहां बिहार के चुनाव को लेकर बिहार में सभी क्षेत्रीय पार्टियों के साथ-साथ राष्ट्रीय पार्टियां चुनावी तैयारी करने में जुड़ गई हैं तो वहीं अब समाजवादी पार्टी ने भी बिहार में चुनावी गणित बदलने के लिए बड़ा कदम उठाया है और उसने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार के विधानसभा चुनाव 2020 में समाजवादी पार्टी किसी भी पार्टी के साथ गठबंधन नहीं कर रही है लेकिन बिहार के चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल के सभी उम्मीदवारों को समर्थन जरूर करेगी जिसके बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।
ALSO READ: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार को PM मोदी ने दी 14,000 करोड़ रुपए की सौगात
बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं और उसने अपने टि्वटर हैंडल से एक बयान जारी करते हुए कहा है कि आगामी बिहार विधानसभा चुनावों में समाजवादी पार्टी किसी भी पार्टी से गठबंधन न करते हुए राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों का समर्थन करेगी। 
 
इसके बाद बिहार के राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है और यह स्पष्ट हो गया है कि समाजवादी पार्टी बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवार के खिलाफ न तो कोई प्रत्याशी उतारेगी और न ही राष्ट्रीय जनता दल के उम्मीदवारों का विरोध करेगी बल्कि बिहार में होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी खुलकर राष्ट्रीय जनता दल के हर एक प्रत्याशी का जोरशोर के साथ समर्थन करेगी।
 
इसके बाद बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के लिए यह राहतभरी खबर है और अब बिहार में एक वर्ग विशेष का वोट बांटने का डर भी समाप्त हो गया है और यह राष्ट्रीय जनता दल के लिए राहत पहुंचाने वाला यह फैसला हो सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

पत्नी ने घर छोड़ा तो बेटा बन गया हैवान, बुजुर्ग मां को इतना पीटा कि मौत हो गई, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MoU मानो तभी खुलेगा Hormuz Strait, दुनिया के सबसे बड़े समुद्री रास्ते के लिए ईरान की नई शर्त

ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों से हलचल, सरकार ने सख्त किए नियम, Gaganyaan Mission से जुड़े कर्मियों पर विशेष फोकस

Royal Enfield Classic 350 का 2026 अपडेट लॉन्च, अब मिलेगा Slipper Clutch और Fast USB Type-C Charger; जानें नई कीमतें

सभी देखें

नवीनतम

क्या E20 पेट्रोल से इंजन को नुकसान हो सकता है, आयोग के फैसले से शुरू हुई नई बहस

जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचीं डॉ. तजीन फातिमा, 38 इमारतों के ध्वस्तीकरण आदेश के बीच तेज हुई हलचल

रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप टेक का अग्रणी केंद्र बनेगा यूपी : योगी

गुरु पूर्णिमा से पहले यूपी में तैयार होंगे 4 खास वन, किसानों से लेकर मानव-वानर संघर्ष तक का होगा समाधान

अगला लेख