biodatamaker

शत्रुघ्न सिन्हा का पीएम पर तंज, मोदी के बारे में दो चीजें खोजना मुश्‍किल है!

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (13:03 IST)
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मजाकिया अंदाज में तीखा हमला किया है। उन्होंने दो क्लिप ट्विटर पर साझा की हैं, जिसमें लिखा है कि धरती पर दो लोगों को ढूंढ़ना असंभव है। एक मोदी के क्‍लासमेट और दूसरा वह ग्राह‍क जिसने मोदी के हाथ की चाय पी हो।

एक दूसरी क्लिप में लिखा है, गलती पीठ की तरह ही होती है, जो खुद के सिवाय सबको दिखती है। हालांकि, उन्होंने लिखा है, ‘थकाऊ रविवार के दिन इन दो क्लिप से रिलैक्स कीजिए और मजे लीजिए... हंसना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है..’

सिन्हा केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में मंत्री रह चुके हैं और 1990 से 2015 तक चुनावों में भाजपा के स्टार प्रचारक रहे हैं, लेकिन मतभेदों के बाद उन्होंने 2019 में भाजपा छोड़ दी थी। 2019 के लोकसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर पटना से चुनाव लड़ा था, लेकिन केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने उन्हें मात दे दी।

ताजा बिहार विधानसभा चुनावों में उनके बेटे लव सिन्हा को कांग्रेस ने पटना के बांकीपुर सीट से उम्मीदवार बनाया है। सिन्हा ने हाल ही में कहा था कि लव, तेजस्वी जैसे युवाओं के आने के कारण बिहार में का बा का जवाब है बिहार में जान बा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये लोग आगे चलकर बिहार का नेतृत्व करेंगे। उन्होंने कहा था कि बिहार में युवाशक्ति जानदार, शानदार, दमदार बा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वादा करके आर्थिक पैकेज राज्य को नहीं दिया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Kanpur : SBI लॉकर में रखे थे 50 लाख के गहने, 23 साल बाद खुला तो सब गायब

Gen Z के बाद Gen Alpha का आंदोलन, Hamirpur में सड़क की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट को घेरा

अचानक लापता हुआ इंदौर का इंजीनियर, लैपटॉप में मौत से जुड़े AI वीडियो, गायब होने से पहले हुई थी मंगेतर से बात

क्या बिना संसद में परिसीमन बिल पास हुए बदल जाएंगी लोकसभा की सीटें? जानिए संविधान का वो नियम जो कोई नहीं बताता

इंदौर की TCS अधिकारी से रेप और ब्लैकमेलिंग, महेंद्र था और बाद में निकला शाहरुख

सभी देखें

नवीनतम

सूर्य ग्रहण से पहले कोलंबिया में 7.4 तीव्रता का भूकंप, 250 की मौत और 3000 लापता; 21 आफ्टरशॉक से दहशत

उत्तर प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर 2017 के बाद क्या बदला?

मुंबई के कुर्ला में तड़के बड़ा हादसा, चॉल पर गिरा मिट्टी का पहाड़; 2 की मौत

Top News : साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज, जुकरबर्ग की AI चेतावनी, पान मसाला की पैकेजिंग पर बड़ा फैसला

जब ईरानी हमले के डर से ट्रंप ने बदले 3 प्लेन : तुर्की में ईरान के निशाने पर थे अमेरिकी राष्ट्रपति? कैटरिंग ट्रक के पीछे छिपे सबसे बड़े सीक्रेट ऑपरेशन की पूरी कहानी

अगला लेख