राहुल गांधी का मोदी पर वार, पहली बार दशहरे पर प्रधानमंत्री का पुतला जला

Webdunia
बुधवार, 28 अक्टूबर 2020 (14:24 IST)
पटना। बिहार के पश्चिमी चंपारण में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि पहली बार दशहरे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पुतले जलाए गए। 
 
राहुल ने बुधवार को वाल्मीकि नगर में पीएम मोदी पर हमला करते हुए कहा कि दशहरे पर पहली बार पंजाब में नरेन्द्र मोदी का पुतला जलाया गया, जबकि दशहरे पर रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला दहन किया जाता है। 
ALSO READ: कौन है बिहार में जंगलराज का 'युवराज' और क्यों साधा मोदी ने निशाना?
उन्होंने कहा कि कृषि कानून से किसानों को नुकसान हुआ है। किसान मोदी का विरोध कर रहे हैं। राहुल ने कहा कि मोदी देश के पीएम हैं, लेकिन यह बेहद दु:ख की बात है कि उनका पुतला जलाया जा रहा है। 
ALSO READ: बिहार चुनाव में प्रचार करने गईं अ‍मीषा पटेल ने उम्मीदवार पर लगाए गंभीर आरोप, बोलीं- मेरा रेप हो सकता था!
राहुल ने कहा कि जो नीतीश ने बिहार के साथ 2006 में किया था वे पीएम मोदी पंजाब, हरियाणा और पूरे देश के साथ आज कर रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को बिहार में पहले चरण की वोटिंग हो रही है, जबकि चुनाव के परिणाम 10 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

देश जैसा चाहता है, वैसा होकर रहेगा, राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को खुली चेतावनी

कांग्रेस ने कई गलतियां कीं... राहुल गांधी ने क्यों कहा ऐसा?

पश्चिम बंगाल में कैसे चुनौती बन रहा है कट्टरपंथ, राज्यपाल ने मुर्शिदाबाद दंगों को लेकर गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, क्या दिए सुझाव

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

Pahalgam Attack के बाद अब तक 39 लोग गिरफ्तार, असम में कर रहे थे पाकिस्तान का समर्थन

सभी देखें

नवीनतम

देश में कड़ी सुरक्षा के बीच 5,400 से अधिक केंद्रों पर आयोजित हुई NEET-UG

एजाज खान पर महिला ने लगाया बलात्कार का आरोप, दर्ज हुआ मामला

विदेश मंत्री जयशंकर की यूरोप को दो टूक, भारत को दोस्त चाहिए, ज्ञान देने वाले नहीं

ओडिशा में ट्रैक्‍टर पलटने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के CM साय बोले- नक्सलवाद का होगा खात्मा, बस्तर बनेगा सबसे विकसित क्षेत्र

अगला लेख
More