जावड़ेकर बोले, बिहार विधानसभा चुनाव में राजग की जीत, मोदी सबसे विश्वसनीय नेता

Webdunia
बुधवार, 11 नवंबर 2020 (09:22 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा देशभर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीय नेता हैं।
ALSO READ: भाजपा की इस चुनावी चाल से बिहार में फिर NDA सरकार, जानिए जीत के 5 कारण
बिहार विधानसभा के मंगलवार को आए नतीजों में राजग ने लालू यादव के पुत्र तेजस्वी यादव के महागठबंधन को कड़े मुकाबले में हराकर राज्य की सत्ता पर फिर कब्जा किया है। इसके अलावा गुजरात, मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश समेत कई अन्य राज्यों के उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जोरदार जीत हासिल की है।
 
जावड़ेकर ने बुधवार को ट्वीट किया कि बिहार में बहार है, एनडीए का कमाल है। देशभर के चुनावी नतीजों ने फिर से साबित किया है कि नरेन्द्र मोदी देश के सबसे विश्वसनीय नेता हैं। जनता का अपार प्यार और विश्वास उनको मिला है। (वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मोदी-शाह मुझे बम दें, पाकिस्तान में मचा दूंगा तबाही, कर्नाटक के वक्फ और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री ने मांगी इजाजत

पहलगाम आतंकी हमले का बड़ा बदला, ताबड़तोड़ एक्शन से घबराया पाकिस्तान, भारत का बड़ा वार

इमरान खान के साथ जेल में मेजर ने किया कुकर्म, सामने आया चौंकाने वाला सच

पहलगाम हमला आर्मी चीफ आसिम मुनीर की साजिश, पाकिस्तान के पूर्व मिलिट्री ऑफिसर के दावे से खलबली

भारत और पाकिस्तान के बीच गहराते संकट को चीन कैसे देख रहा है?

सभी देखें

नवीनतम

Pahalgam Terror Attack : इस्लाम बेगुनाह के कत्ल की इजाजत नहीं देता, मौलाना अरशद मदनी ने पाकिस्तानी को लगाई लताड़

चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग करेंगे रूस की यात्रा, विक्ट्री डे परेड में होंगे शामिल, जानिए किन मुद्दों पर होगी चर्चा

Indore Weather News: इंदौर में अचानक बदला मौसम, आंधी के साथ तेज बारिश, कई जगह गिरे ओले

Pakistan Ranger : गिरफ्त में पाकिस्तानी रेंजर, क्या था मकसद, BSF को मिले नए ऑर्डर

ECI ला रहा Super App, एक ही जगह मिलेगी 40 ऐप्स की सर्विस

अगला लेख
More