shiv chalisa

चुनावी खबर: अबकी बार बिहार चुनाव में गठबंधन की बयार बा

एक दो नहीं पांच-पांच गठबंधन चुनावी मैदान में

विकास सिंह
शनिवार, 3 अक्टूबर 2020 (09:50 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव में चुनाव की तारीखों के एलान के बाद देखते ही देखते एनडीए बनाम महागठबंधन के बीच सीधे मुकाबले की चुनावी तस्वीर बदल गई है। पहले दौर के मतदान के लिए नामांकन शुरु होने के साथ ही चुनावी गठबंधन का दौर जोर-शोर से जारी है। चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही अब चुनावी मुकाबला बहुकोणीय होता दिख रहा है। चुनावी अखाड़े में आज बिहार एक दो नहीं बल्कि पांच-पांच गठबंधन ताल ठोंक रहे है। 
ALSO READ: Ground Report : जातिगत राजनीति की पहचान वाले बिहार में अबकी बार बेरोजगारी और रोजगार के सहारे बनेगी सरकार?
बिहार चुनाव में अगर गठबंधन की बात करें तो चुनावी अखाड़े में सबसे ताकतवर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) नजर आता है। बिहार में नीतीश के चेहरे के साथ चुनावी समर में उतरने वाला एनडीए फिलहाल सब पर भारी पड़ता दिख रहा है। बिहार में सत्तारूढ़ इस गठबंधन में नीतीश की पार्टी जेडीयू,भारतीय जनता पार्टी,केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) इसमें   शामिल है। फिलहाल सीट बंटवारे को लेकर लोजपा और जेडीयू के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है। 
 
चुनावी अखाड़े में सत्तारूढ़ एनडीए को चुनौती देने का काम महागठबंधन कर रहा है,जिसमें लालू यादव की पार्टी आरजेडी इस वक्त बड़े भाई की भूमिका में है। वहीं सीटों को लेकर बने गतिरोध के बीच भाकपा माले ने 30 सीटों पर अपने उम्मीवारों के नामों का एलान कर दिया है लेकिन अब बात बनती दिख रही है। महागठबंधन की पूरी कोशिश है कि वह एकजुट होकर चुनाव में एनडीए का मुकाबला करें।  
ALSO READ: बिहार चुनाव: मेरे नेता नीतीश जी तय करेंगे कि चुनाव लड़ूंगा या नहीं,JDU नेता बनने के बाद पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडेय का पहला Exclusive Interview
बिहार के बाहुबली नेता की छवि रखने वाले पप्पू यादव चुनाव से ठीक पहले दलित-पिछड़ा वोट बैंक को सधाने के लिए प्रोग्रेसिव डेमोक्रेटिक अलायन्स बनाकर चुनावी मैदान में आ डटे  है। चुनाव तारीखों के एलान के साथ ही चुनाव मैदाने में इस तीसरे मोर्च की ताकत बढ़ती जा रही है। दलित वोट बैंक को एकजुट करने के लिए वंचित बहुजन अगाड़ी और भीम आर्मी समेत कई छोटे दल लगातार इस गठबंधन में शामिल होते जा रहे है। 
 
चुनाव की तारीखों के एलान के साथ बिहार की राजनीति के बड़े चेहरे और अब तक महागठबंधन में शामिल उपेंद्र कुशवाहा ने अब अपनी अलग राह पकड़ ली है। महागठबंधन से अलग होकर उपेंद्र कुशवाह की पार्टी रालोसपा और बसपा एक साथ आकर गठबंधन के तौर पर चुनावी मैदान में आ डटी है। 
ALSO READ: बिहार में सत्ता के लिए जाति और गठबंधन की 'जरूरी मजबूरी'
चुनावी मुकाबले में पांचवा और सबसे छोटा गठबंधन यूनाइटेड डेमोक्रेटिक सेक्युलर एलायंस (UDSA) है। बिहार में मुस्लिम वोटरों के साहरे अपने पैर जमाने की कोशिश में लगी असदुद्दीनऔवेसी की पार्टी AIMIM और  पूर्व केद्रीय मंत्री देवेंद्र यादव की पार्टी समाजवादी जनता दल इसमें शामिल है।  

दरअसल बिहार चुनाव में गठबंधन को लेकर सभी पार्टियों की अपनी-अपनी चुनावी महत्वाकांक्षा और जातीय समीकरण है। चुनाव की तारीखों के एलान के बाद पार्टियां जिस तेजी से गठबंधन कर रही है और बड़ी पार्टियां गठबंधन को बचाने की कोशिश कर रही वह इस बात का साफ संकेत है कि कोई भी दल अकेले चुनाव लड़ने की स्थिति में नहीं है और न सरकार बनाने की स्थिति में।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India-US ट्रेड डील पर सियासी संग्राम, कांग्रेस का सवाल- 'आत्मनिर्भर भारत या अमेरिका-निर्भर भारत?'

मणिशंकर अय्यर ने बढ़ाई कांग्रेस की बढ़ी मुश्किलें, 'विस्फोटक' बयानों से पार्टी शर्मसार

Supreme Court कोई प्लेग्राउंड नहीं, असम CM हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ याचिका पर CJI की सख्त टिप्पणी

एमपी के आईएएस असफर ने की तीसरी शादी, दो पूर्व पत्‍नियां हैं कलेक्‍टर, तीसरी भी आईएएस, ये खबर मचा रही धमाल

रेप के आरोपों से घिरे महामंडलेश्वर उत्तम स्वामी पर मध्यप्रदेश में कसेगा शिकंजा!, विदेश भगाने की भी अटकलें

सभी देखें

नवीनतम

तीसरे विश्वयुद्ध की आहट? ईरान के साथ आए रूस-चीन, हॉर्मुज की खाड़ी में युद्धपोतों की तैनाती से मचा हड़कंप! शुरू किया घातक अभ्यास

मध्यप्रदेश बजट में महिला सशक्तिकरण पर फोकस, लाड़ली बहनों के लिए 23 हजार करोड़ के साथ महिला एवं बाल विकास बजट में 26 फीसदी की वृद्धि

AI Impact Summit 2026 : चीनी रोबोडॉग के बाद अब कोरियन ड्रोन सॉकर, गलगोटिया यूनिवर्सिटी पर फिर उठे सवाल

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट में Jio ने रखा 'नेशन-फर्स्ट AI स्टैक' का खाका

डोनाल्ड ट्रंप की 'रेड लाइन' मानने को तैयार नहीं ईरान, जेडी वेंस का बड़ा बयान

अगला लेख