Hanuman Chalisa

नीतीश ने किया तेजस्‍वी पर कटाक्ष, जो वेतन नहीं दे पाए वे नौकरी का वादा कर रहे...

Webdunia
रविवार, 1 नवंबर 2020 (23:52 IST)
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसादयादव के महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल की पहली बैठक में 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने का प्रस्ताव स्वीकृत करने के वादे को लेकर उनके माता-पिता पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव एवं राबड़ी देवी के कार्यकाल का स्मरण कराया और कटाक्ष करते हुए कहा कि जो स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं सरकारी कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पाते थे वह आज नौकरी देने की बात कर रहे हैं।

जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमार ने रविवार को तीसरे चरण के विधानसभा चुनाव प्रचार का ऑनलाइन माध्यम से सम्बोधित करते हुए कहा कि कुछ लोग हैं, जिन्हें वास्तविक स्थिति का ज्ञान नहीं और वे कुछ कर भी नहीं सकते हैं, वैसे लोग फिजूल की बातें अधिक कर रहे हैं। कोई कहता है नौकरी देंगे लेकिन यह नहीं बताते कि यह नौकरी आएगी कहां से, पदों का सृजन कैसे होगा और उसके लिए पैसे कहां से आएंगे। वह अपने बयान में कहते हैं कि सरकार बनेगी तो मंत्रिमंडल की पहली बैठक में दस लाख नौकरी का प्रबंध करेंगे, खैर उनकी सरकार तो नहीं बनेगी, कभी नहीं बनेगी।

कुमार ने कहा, दस लाख नौकरी देने का वादा करने वाले को पता होना चाहिए कि इतने लोगों के वेतन पर एक साल में एक लाख 44 हजार करोड़ रुपए खर्च होंगे। यदि वेतन पर इतनी अतिरिक्त राशि खर्च कर दी गई तो विकास के सभी काम ठप पड़ जाएंगे। उन्हें पता होना चाहिए कि उनके माता-पिता (लालू-राबड़ी) के कार्यकाल में राज्य का बजट 24 हजार करोड़ रुपए से भी कम था लेकिन जब उनकी सरकार बनी तो वर्तमान में बजट का आकार दो लाख 11 हजार करोड़ रुपए से अधिक पर पहुंचा दिया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो सभी जानते हैं कि पहले किसी भी विभाग के कर्मियों को समय पर वेतन तक नहीं मिल पाता था। उन्होंने कहा कि जब वह वर्ष 2005 में यात्रा पर निकले थे तो स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षक बताया करते थे कि उन्हें समय से वेतन तक नहीं मिल पा रहा है, लेकिन जब उनकी सरकार बनी तो सभी को समय से वेतन एवं अन्य सुविधाएं मिलने लगी।
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जो स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं सरकारी कर्मचारियों को वेतन तक नहीं दे पाए वह आज नौकरी देने की बात कर रहे हैं। ऐसे वादे समाज में भ्रम पैदा करने के लिए किए जाते हैं, जिससे सावधान रहने की जरूरत है।(वार्ता)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

POCSO कानून के दुरुपयोग पर सुप्रीम कोर्ट ने जताई चिंता, कहा- लड़का-लड़की को भागने से सरकार कैसे रोकेगी

रूस ने ईरान की मदद के लिए भेजा प्रलयंकारी विमान Tu-214PU, ट्रंप की रूस को चुनौती, क्या बढ़ेगा युद्ध का दायरा?

दतिया से टिकट कटने पर छलक आएं नरोत्तम मिश्रा के आँसू, आशुतोष तिवारी की नामांकन रैली में मंच पर हुए भावुक

चलती ट्रेन में पूजा का वायरल वीडियो: रेलवे ने बताया पूरा सच, 3 लाख में बुक था लग्जरी सैलून कोच; जानिए क्या हैं नियम

तमिलनाडु में गो-हत्या पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हाई कोर्ट के पूर्ण प्रतिबंध वाले आदेश पर लगाई रोक

सभी देखें

नवीनतम

7 Electric Scooters, कम हाइट वालों को ट्रैफिक में भी नहीं होगी परेशानी, देखें List

अब वैष्‍णो देवी चढ़ावे में घोटाला! 550 करोड़ की चांदी के गबन का आरोप

जब से सोनम जेल से बाहर आई, देशभर में लड़कियां पति का मर्डर कर रहीं हैं, राजा के भाई ने किसके सामने दी ये दलील

Fact Check : सेटेलाइट तकनीक से सड़क और हवा में चलने वाली बस? जानिए नितिन गडकरी के दावों का सच

होर्मुज पर हमले से सहमा शेयर बाजार, Sensex 561 अंक लुढ़का, Nifty में भी आई गिरावट

अगला लेख