Biodata Maker

LIVE : नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 7वीं बार बने CM

Webdunia
सोमवार, 16 नवंबर 2020 (16:40 IST)
पटना। नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने 7वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बिहार के राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह से जुड़ा पल-पल का अपडेट-


05:24 PM, 16th Nov
बीजेपी के कोटे से रामसूरत राय ने मंत्री पद की शपथ ली। वे दूसरी बार विधायक बने हैं। औराई से विधायक हैं। 

05:24 PM, 16th Nov
जीवेश मिश्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। जीवेश मिश्रा दरभंगा के जाले से विधायक हैं। मिश्रा लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।
 

05:22 PM, 16th Nov
रामप्रीत पासवान ने मंत्री पद की शपथ ली। पासवान मधुबनी के राजनगर से विधायक हैं। वे दलित समुदाय से आते हैं। पासवान आरजेडी के रामप्रताप को हराया है।

05:19 PM, 16th Nov
बीजेपी के अमरेन्द्र प्रताप सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। वे राजपूत जाति से आते हैं।  

05:12 PM, 16th Nov
बीजेपी के मंगल पांडेय ने मंत्री पद की शपथ ली। मंगल पांडेय नीतीश कैबिनेट में पहले भी रह चुके हैं मंत्री। 

05:11 PM, 16th Nov
वीआईपी अध्यक्ष मुकेश सहनी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सन ऑफ मल्लाह के नाम से जाने जाते हैं मुकेश सहनी।

05:11 PM, 16th Nov
संतोष सुमन ने मंत्री पद की शपथ ली। संतोष सुमन जीतनराम मांझी के बेटे हैं। 

05:08 PM, 16th Nov
शीला कुमारी ने मंत्री पद की शपथ ली। वे मधुबनी के फुलपरास से जेडीयू विधायक हैं। 
 

05:04 PM, 16th Nov
मेवालाल चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। चौधरी मुंगेर के तारापुर से जेडीयू विधायक हैं।

05:03 PM, 16th Nov
अशोक चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ली। चौधरी महादलित समुदाय से हैं। वे पहले कांग्रेस में रह चुके हैं। चौधरी जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष हैं।

05:03 PM, 16th Nov
बिजेंद्र यादव ने मंत्री पद की शपथ ली है। यादव पिछली सरकार में भी ऊर्जा मंत्री रह चुके हैं। वे JDU कोटे से मंत्री हैं। यादव सुपौल से लगातार 1990 से विधायक हैं। 

05:00 PM, 16th Nov
विजय चौधरी ने शपथ ली। चौधरी नीतीश कुमार के बेहद करीबी हैं। समस्तीपुर से सरायरंजन से विधायक हैं विजय चौधरी।

04:58 PM, 16th Nov
बीजेपी की रेणू देवी ने मंत्री पद की शपथ ली। 60 साल की रेणू बेतिया से जीती हैं। रेणु देवी भाजपा विधानमंडल दल की नेता रह चुकी हैं। अति पिछड़ी जाति से आती हैं।

04:57 PM, 16th Nov
तारकिशोर प्रसाद प्रसाद ने पद की शपथ ली। वे कटिहार से विधायक हैं और बीजेपी विधानमंडल दल के नेता हैं। तारकिशोर वैश्य समुदाय से आते हैं। 64 साल के तारकिशोर चार बार कटिहार से विधायक रहे हैं।

04:38 PM, 16th Nov
नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

04:29 PM, 16th Nov
गृह मंत्री अमित शाह राजभवन पहुंचे। नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे।  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद। कुछ ही देर में शुरू होगा शपथ ग्रहण समारोह।

03:34 PM, 16th Nov
बिहार में विपक्षी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नीतीश कुमार के नेतृत्व में बनने वाली नई सरकार के सोमवार शाम को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करेगा। राजद ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। इस बीच राज्य में विपक्षी महागठबंधन के घटक दल कांग्रेस ने भी कहा कि वह शपथग्रहण में शामिल नहीं होगी। राजद के ट्वीट किया राजद शपथ ग्रहण का बहिष्कार करता है। बदलाव का जनादेश राजग के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया। विपक्षी पार्टी ने राजग पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘बिहार के बेरोजगारों, किसानों, संविदाकर्मियों और नियोजित शिक्षकों से पूछिए कि उन पर क्या गुजर रही है।’ राजद ने कहा, ‘राजग के फर्जीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि हैं और जनता के साथ खड़े हैं।’  कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि अभी तक उन्हें आमंत्रण भी नहीं मिला है और यदि आमंत्रण आयेगा, वे तब भी शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि वे तेजस्वी यादव की राय से सहमत है कि जनादेश का गला घोंटा गया है। झा ने कहा कि हम इस सरकार के गठन का विरोध करते हैं।

01:46 PM, 16th Nov
जेडीयू से विजय चौधरी, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मेवालाल चौधरी, शीला मंडल। भाजपा से तारकिशोर प्रसाद, रेणुदेवी, अमरेंद्र प्रताप सिंह, मंगल पांडेय, रामसूरत राय, रामप्रीत पासवान, जीवेश मिश्रा, हम पार्टी से संतोष मांझी, वीआईपी से मुकेश सहनी को मंत्री बनाया जा सकता है।

01:46 PM, 16th Nov
खबरों के मुताबिक कुल 14 मंत्री बनाए जा सकते हैं। जेडीयू से 5, भाजपा से 7, वीआईपी और हम पार्टी से 1-1 विधायक मंत्री बनाए जा सकते हैं। भाजपा विधायक नंदकिशोर यादव को स्पीकर बनाए जाने की चर्चा है।

01:00 PM, 16th Nov
राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव आज पटना में होने वाले नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे। 

01:00 PM, 16th Nov
भाजपा नेता तारकिशोर प्रसाद कहा कि निश्चित रूप से ऐसे संकेत हैं कि मैं और रेणुजी (भाजपा नेता रेणु देवी) बिहार उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।

12:59 PM, 16th Nov
भाजपा नेता रेणु देवी ने कहा कि बहुत बड़ी जिम्मेदारी है एक कार्यकर्ता के लिए। एक कार्यकर्ता होने के नाते हम सभी लोग काम करते ही रहते हैं। जनता ने हम पर जो विश्वास दिखाया है हमारी कोशिश यही है कि उस पर खरा उतरें। 

11:04 AM, 16th Nov
बिहार में 2 उपमुख्यमंत्री हो सकते हैं और दोनों बीजेपी के कोटे से होंगे। बीजेपी ने तारकिशोर प्रसाद को विधान मंडल का नेता चुना है और अब तक बिहार में बीजेपी विधानमंडल का नेता ही डिप्टी सीएम बनता रहा है। ऐसे में तारकिशोर प्रसाद की दावेदारी सबसे मजबूत है। रेणु बाला बीजेपी विधानमंडल का उपनेता चुनी गई हैं और वे भी उपमुख्यमंत्री की रेस में शामिल हैं।

10:21 AM, 16th Nov
गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष शामिल भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

US Iran Tensions : मिडिल ईस्ट में US ने तैनात किए F-35, F-22 फाइटर जेट्स और warships, ईरान पर हमले की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप

Telangana: दूसरी शादी से नाराज पूर्व पति ने की गर्भवती सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से हत्या

तारिक रहमान के PM बनते ही बांग्लादेश का बड़ा फैसला: भारतीय एयरलाइंस के लिए एयरस्पेस बंद

बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी स्ट्राइक : मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर, 200 से ज्यादा ठिकाने ध्वस्त

Vivo V70 Series 5G भारत में लॉन्च: Zeiss कैमरा, पावरफुल प्रोसेसर और स्लिम डिजाइन के साथ दो मॉडल पेश

सभी देखें

नवीनतम

अभी डील करो वरना अंजाम बुरा होगा, ईरान को डोनाल्ड ट्रंप की लास्ट वॉर्निंग

बड़बोले डोनाल्ड ट्रंप का दावा- मैंने 2.5 करोड़ लोगों की जान बचाई, 200% टैरिफ की धमकी से रुका भारत-पाक युद्ध

इंदौर में तेज रफ्तार कार का कहर, कई लोगों मारी टक्कर

क्या Russia से भारत ने तेल खरीदना कर दिया बंद, रूसी विदेश मंत्रालय का पहली बार आया बयान

गुजरात में CCE भर्ती में 1180 पदों की वृद्धि, अब कुल 6550 पदों पर होगी भर्ती

अगला लेख