Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

बिहार में 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा LJD

हमें फॉलो करें बिहार में 50 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगा LJD
, मंगलवार, 13 अक्टूबर 2020 (08:21 IST)
पटना। पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद यादव की पार्टी लोकतांत्रिक जनता दल (लोजद) इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में 50 सीटों पर उम्मीदवार उतारने की आज घोषणा की। लोजद के महासचिव अरुण श्रीवास्तव ने सोमवार को यहां बताया कि इस बार के बिहार विधानसभा चुनाव में पार्टी 50 सीटों पर अपने प्रत्याशी खड़े करेगी।
उन्होंने कहा कि साथ ही ग्रैंड डेमोक्रेटिक सेक्युलर फ्रंट में शामिल होने के लिए पार्टी आलाकमान की राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा से बातचीत शुरू हो गई है। प्रथम चरण चुनाव में लोजद केवल 1 कुर्था सीट पर चुनाव लड़ेगा।
 
श्रीवास्तव ने शरद यादव के जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में शामिल होने की अटकलों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि विपक्ष को कमजोर करने के लिए जदयू ही ऐसी अफवाहें फैला रहा है। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

आज आसमान में दिखेगा दुर्लभ नजारा, ज्यादा बड़ा और चमकीला दिखेगा मंगल