बिहार विधानसभा चुनाव : एबीपी न्यूज-सी वोटर का सर्वे, नीतीश-भाजपा के खाते में आ सकती हैं 135-159 सीटें

Webdunia
शनिवार, 24 अक्टूबर 2020 (20:04 IST)
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान की तारीख नजदीक आते ही राजनीतिक  पार्टियों का प्रचार तेज हो गया है। बिहार में पहले चरण में 28 अक्टूबर को 71 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार में उतर चुके  हैं। महागठबंधन का मुकाबला जेडीयू-भाजपा से है। आरजेडी के नेतृत्व वाले महागठबंधन में कांग्रेस और वामपंथी दल साथी हैं।

एलजेपी के चिराग पासवान अकेले चुनावी समर में उतरे हैं। पहले चरण की वोटिंग से पहले एबीपी न्यूज-सी वोटर सर्वे के मुताबिक, नीतीश-भाजपा के खाते में 135-159 सीट, राजद की अगुवाई वाले महागठबंधन को 77-98 सीट और एलजेपी को 1-5 सीट मिल सकती हैं, वहीं अन्य के खाते में 4 से 8 सीटें जा सकती हैं।

कुल 243 सीटों पर वोट प्रतिशत की बात करें तो जेडीयू-भाजपा के खाते में 43% वोट, महागठबंधन को 35% वोट, चिराग पासवान की एलजेपी को 4% वोट और 18% वोट अन्य के खाते में जा सकते हैं।

एबीपी न्यूज-सी वोटर के सर्वे के मुताबिक, 60 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे नीतीश कुमार से नाराज हैं और मुख्यमंत्री को बदलना चाहते हैं। 26% लोगों ने नीतीश कुमार से नाराजगी के बाद भी उन पर भरोसा जताया है। सिर्फ 14% लोग ऐसे हैं, जो न नाराज हैं और न ही नीतीश को बदलना चाहते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

rg kar college rape murder case : डॉक्टरों का 2 घंटे तक इंतजार करती रहीं ममता बनर्जी, फिर मांगी जनता से माफी

मेरठ : 2 साल के अफेयर का खौफनाक अंत, 25 साल के भतीजे के प्रेम में छली गई 40 साल की चाची, जान देकर चुकानी पड़ी कीमत

Sukanya Samriddhi Yojana में 1 अक्टूबर से बड़ा बदलाव, जान लें वरना पछताएंगे

MG Windsor Electric : 1 साल तक फ्री चार्जिंग, 331 Km रेंज, सस्ती कार से मार्केट में आ जाएगी सुनामी

अखिलेश यादव ने लगाया BJP और सरकारी अधिकारियों पर अयोध्या में भूमि घोटाले का आरोप

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल की रिहाई पर AAP में जश्न, कहा सत्यमेव जयते

Manipur: सरकार ने 5 जिलों में ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवाओं पर से हटाया प्रतिबंध

सैन्य अधिकारी को बंधक बनाने और महिला मित्र से रेप का आरोपी मास्टरमाइंड गिरफ्तार

आबकारी मामले में केजरीवाल को बड़ी राहत, CBI केस में मिली जमानत

Share bazaar: शुरुआती कारोबार में बाजार में आई गिरावट, Sensex 200 और Nifty 67.5 अंक टूटा

अगला लेख
More