बिहार चुनाव : सोनिया, मनमोहन, राहुल सहित 30 नेता होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2020 (19:21 IST)
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, मशहूर अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा और कई अन्य नेता बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस की ओर से निर्वाचन आयोग को स्टार प्रचारकों की जो सूची भेजी गई है, उसमें 30 नेताओं के नाम हैं।

इसमें कांग्रेस के शीर्ष नेताओं के अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन मोहन झा और प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, महासचिव तारिक अनवर, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, राज बब्बर, संजय निरूपम, शकील अहमद सहित कई अन्य नेताओं को भी स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।
इस चुनाव में राजद और वामदलों के साथ तालमेल कर उतर रही कांग्रेस 70 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। राजद 144 और वाम दल 29 सीटों पर चुनाव लड़ रहे हैं। गौरतलब है कि बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए तीन चरणों में 28 अक्टूबर, तीन नवंबर और सात नवंबर को मतदान होगा और मतगणना 10 नवंबर को होगी।(भाषा)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कंगाली की कगार पर Pakistan, नहीं कर पाएगा भारत का मुकाबला, 10 Points से समझिए

Cobra के साथ नागिन गीत पर बारात में जानलेवा डांस, वीडियो देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

एजाज खान के शो housearrest ने पार की अश्लीलता की हद, सोशल मीडिया पर उठी बैन की मांग

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को आया अमेरिका से फोन, पाकिस्तान पर कार्रवाई को लेकर कही बड़ी बात

मोदी का मास्टरप्लान: पाकिस्तान का 'एंडगेम' तैयार, क्या टुकड़े-टुकड़े होगा पड़ोसी मुल्क?

सभी देखें

नवीनतम

हरियाणा को पंजाब नहीं देगा पानी, जल बंटवारे पर राजनीतिक दल एकजुट

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

Pahalgam Attack के बाद सरकार की क्‍या है रणनीति, CWC बैठक में मल्लिकार्जुन खड़गे ने दिया यह बयान

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

Share Market : सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा, निफ्टी भी हुआ मजबूत

अगला लेख
More