Hanuman Chalisa

भाजपा सत्ता में आई तो आजम खान जाएंगे जेल : सोम

Webdunia
रविवार, 25 अक्टूबर 2015 (19:07 IST)
बुलंदशहर। भाजपा नेता संगीत सोम ने रविवार को कहा कि उत्तरप्रदेश में अगर उनकी पार्टी 2017 में सत्ता में आई तो सपा नेता आजम खान को जेल भेजा जाएगा। उनके इस बयान से नया विवाद खड़ा हो सकता है।
सरदना से विधायक सोम यहां जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के करीना गांव में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा साल 2017 के विधानसभा चुनाव के बाद राज्य में सरकार बनाती है तो आजम खान को जेल भेजा जाएगा।
 
सोम ने दावा किया कि मुसलमानों के तुष्टिकरण की नीति के कारण उप्र में समाजवादी पार्टी के शासन में 400 सांप्रदायिक दंगे हुए हैं। वे यहां आगामी 29 अक्टूबर को होने वाले पंचायत चुनाव में एक जिला पंचायत सदस्य के समर्थन के लिए पहुंचे थे।
 
मुजफ्फरनगर दंगों के आरोपी सोम भाजपा के उन नेताओं में शामिल थे जिन्हें पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने विवादित बयान को लेकर बीते 18 अक्टूबर को ‘तलब किया था’ तथा ऐसे बयान देने को लेकर आगाह किया था जिससे मोदी सरकार का सकारात्मक एजेंडा प्रभावित होता है। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: संसद पहुंचे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने रोका, सभी गेट बंद, बड़ी संख्या में सुरक्षाबल तैनात

महंत दिनेन्द्र दास निर्मोही अखाड़े से बेदखल, जा सकती हैं राम मंदिर ट्रस्ट की सदस्यता

जंतरमंतर पर लाठीचार्ज कर रही पुलिस के सामने खड़ा हो चिल्लाया युवक “मारो… मुझे मारो और मारो…”

CJP Protest Live Updates: NEET पेपर लीक पर संसद से सड़क तक संग्राम, जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज के दावों पर गरम हुई राजनीति

CJP Protest Live Updates: जानिए जंतर-मंतर पर अचानक कैसे बेकाबू हुआ प्रदर्शन? ग्राउंड से पढ़ें पूरी रिपोर्ट