Hanuman Chalisa

पासवान को अपनी जमीन खिसकने का अंदेशा!

अनिल जैन
शनिवार, 17 अक्टूबर 2015 (19:33 IST)
पटना। लोक जनशक्ति पार्टी लोजपा के सुप्रीमो रामविलास पासवान परेशान हैं। उनकी यह परेशानी चुनाव के दूसरे चरण के दौरान विभिन्न रैलियों में साफ झलकी और उसका सिलसिला तीसरे चरण के दौरान भी जारी है। इन रैलियों में वे नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव को एक पलड़े में रखते हुए कह रहे हैं कि ये दोनों चोर-डाकू हैं।
 
नीतीश कुमार पर भ्रष्टाचार-बेईमानी के आरोप उनके धुर विरोधी भी नहीं लगा पा रहे हैं। नीतीश भी अपनी किसी सभा में पासवान पर हमला नहीं कर रहे हैं। पासवान पर हमले का जिम्मा लालू यादव ने संभाला हुआ है। सो, पासवान ने नीतीश के खिलाफ आक्रामक तेवर दिखाए तो इसके पीछे कहीं न कहीं पहले चरण के मतदान की खबरें हैं, जिनसे पासवान का जायका बिगड़ा हुआ है।
 
वैसे तो एक्जिट पोल पर पाबंदी है, इसलिए किसी मीडिया समूह ने मतदान के बाद का आकलन नहीं बताया, लेकिन जमीनी रिपोर्ट में समस्तीपुर और खगड़िया में पासवान के उम्मीदवारों की हालत पतली समझी जा रही है। अलौली सीट पर उनके भाई पशुपति पारस और कल्याणपुर सीट पर भतीजे प्रिंस राज की स्थिति विकट बनी है। पासवान को पहले से इसका अंदाजा था, तभी प्रचार बंद होने से पहले उन्होंने समस्तीपुर में अपने भाइयों की ओर से लोगों से माफी मांगी।
 
उन्होंने कहा कि अगर उनके भाइयों से कोई गलती हुई है तो लोग उन्हें माफ कर दें। पासवान ने कहा कि गलती हुई है तो उन्हें दो थप्पड़ मार लें, लेकिन घर के बच्चों को घर से निकाला तो नहीं जाता है। उनका यह भाषण उनके अपने गढ़ में उनकी पार्टी की स्थिति बयान करने के लिए काफी है।
 
गौरतलब है कि पासवान की पार्टी के चार सांसदों के इलाके में पहले चरण में वोट डाले गए हैं। इन चारों सांसदों की अपने क्षेत्र मे रिपोर्ट अच्छी नहीं है। चिराग पासवान और रामचंद्र पासवान दोनों अपने इलाके में लोगों से दूर रहते है। मुंगेर की सांसद वीणा देवी को लोगों से मतलब नहीं है। उनका कामकाज उनके पति सूरजभान देखते हैं। उन्हें भी लोगों से मिलने की फुरसत नहीं है।
 
चौथे सांसद चौधरी मेहबूब अली कैसर है, जो कांग्रेस छोड़कर लोजपा मे शामिल हुए थे। उनसे वैसे ही लोजपा के पुराने लोग खार खाते हैं। लिहाजा ऐसा लग रहा है कि पिछले 16 महीने मे लोजपा सांसदों के खिलाफ जो एंटी इन्कंबैंसी हुई है, वह विधानसभा के उनके उम्मीदवारों के लिए घातक साबित हो रही है। लोजपा के टिकट बांटने में भी धांधली की खबरें थीं। बाहर से आए कई नेताओं को पार्टी के टिकट मिले, इससे निचले स्तर पर पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
 
फिर सीटों के बंटवारे के समय ही पासवान का हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के नेता जीतन राम मांझी के साथ टकराव हो गया। एक-दूसरे को ज्यादा महत्व मिलने की बात पर दोनों नेता उलझे। उसके बाद मांझी के पांच उम्मीदवारों को हराने की बात करके लोजपा नेताओं ने उनके कोर वोट को नाराज किया। इससे अंदेशा है कि दोनों के कोर वोट एक-दूसरे को शायद ही ट्रांसफर हुए हो।
 
चुनाव पूर्व विभिन्न सर्वेक्षणों ने लोजपा को 41 मे से दो-तीन सीटें मिलने का अनुमान जताकर भी पासवान की परेशानी बढ़ाई है। इन सारे कारणों का मिला-जुला असर यह है कि रामविलास पासवान परेशान दिखाई दे रहे हैं। अन्यथा कोई कारण नहीं है कि वे लालू प्रसाद के साथ-साथ नीतीश को भी उसी अंदाज में निशाना बनाएं और उनको चोर-डाकू कहें। यह अगर उनकी हताशा नही हैं तब भी पहले चरण की निराशा जरूर है।
Show comments

जरूर पढ़ें

TCS नासिक केस : ऑफिस में छेड़छाड़ और दबाव के आरोप, पीड़िताओं ने खोला पूरा सच, निदा खान पर चौंकाने वाले दावे

टोंक का नन्हा मानसिंह: 10 साल का बच्चा, जो कहता है- हल्दीघाटी मैंने लड़ी, आमेर में मेरा है खजाना

Earthquake : जापान में 7.5 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी, तटीय इलाकों को तुरंत खाली करने के निर्देश

भारतीय नौसेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को लारक द्वीप से दूर रहने की एडवायजरी जारी की

ईरान में अब सेना ही सरकार! अराघची-पेजेशकियन किनारे, IRGC ने अमेरिका को बताया 'समुद्री डकैत'—क्या शुरू होगा महायुद्ध?

सभी देखें

नवीनतम

राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस पर देहरादून में विचार गोष्ठी, ‘संवाद ही विश्वास की नींव’ पर जोर

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में गरजे सीएम डॉ. मोहन यादव, कहा लुटेरी सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता

Meerut Saurav Murder Case : 13 महीने बाद कोर्ट में आमने-सामने आए मुस्कान-साहिल, फांसी की मांग तेज

करैरा SDOP को धमकाने वाले BJP विधायक प्रीतम लोधी के विरोध में उतरा IPS एसोसिएशन, सख्त कार्रवाई की मांग

भोपाल में लेंसकार्ट शोरूम के बाहर हिंदू संगठनों का प्रदर्शन, कर्मचारियों को लगाया तिलक, बांधा कलावा