Publish Date: Sun, 08 Nov 2015 (11:25 IST)
Updated Date: Sun, 08 Nov 2015 (12:39 IST)
बिहार चुनाव में महागठबंधन की जीत पर लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी ने कहा कि बिहार की जनता को मैं बधाई देती हूं। राबड़ी देवी ने कहा कि लालूजी ने बिहार चुनाव के लिए काफी मेहनत की हैं।
राबड़ी देवी ने कहा कि रात को जब घर आते थे, तब कहते थे कि हमने जनता को आगे किया बिहार के लोगों को पानी, बिजली मिलनी चाहिए। बिहार के लोगों का अपमान करते थे, एक बार एमपी चुनाव में हमने गलती कर दी।
राबड़ी देवी ने कहा कि नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री बनेंगे, लालू जी पहले ही कह चुके हैं
जनता पर हम विश्वास करते हैं। जनता ने न हमें छोड़ा है और न हम जनता को छोड़ेंगे हमको अपनी जीत का पूरा विश्वास था। मेरे दोनों बेटे रुझान में आगे चल रहे हैं। जनता के मुंह से हमें यही सुनते थे कि आप आए या न आएं, हम आपके साथ हैं।