Hanuman Chalisa

नीतीश बोले, इसी 'बिजली' ने बनाया मोदी को पीएम...

Webdunia
बुधवार, 14 अक्टूबर 2015 (17:37 IST)
गया। बिहार में बिजली की उपलब्धता के मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लगातार तंज पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को कहा कि जिस बिजली को लेकर प्रधानमंत्री उन पर लगातार हमला कर रहे हैं, इसी बिजली ने उन्हें प्रधानमंत्री बनने में अहम भूमिका निभाई है।
कुमार ने गया जिले के बेलागंज में महागठबंधन उम्मीदवार के पक्ष में आयोजित एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री अपनी चुनावी सभाओं में बार-बार कहते हैं कि बिजली में सुधार नहीं हुआ है जो हकीकत से कोसों दूर है।
 
उन्होंने दावा कि उनके मुख्यमंत्रित्वकाल में बिजली में हुए सुधार के कारण ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व में केन्द्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की सरकार बनी।
 
उन्होंने लोकसभा चुनाव की चर्चा करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के समय हजारों गांवों में बिजली पहुंच गई थी, जिस गांव के लोग टेलीविजन नहीं देखते थे, वहां के लोग टीवी देखने लगे और टीवी पर भाजपा के प्रचार ‘अबकी बार मोदी सरकार’ चलने लगा।
 
मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के विज्ञापन ‘अबकी बार मोदी सरकार’ के प्रभावित होकर बच्चा-बच्चा कहने लगा मम्मी-पापा अबकी बार मोदी सरकार। इसी कारण लोगों ने भाजपा और नरेन्द्र मोदी के पक्ष में जमकर वोट दिया और मोदी प्रधानमंत्री बन गए। 
 
उन्‍होंने कहा, अब प्रधानमंत्री कहते हैं कि बिहार में बिजली का सुधार नहीं हुआ। प्रधानमंत्री को अपनी कई रैलियों में बिजली की उपलब्‍धता को लेकर पूछे गए प्रश्न हां में उत्तर भी मिला है। (वार्ता) 
Show comments

जरूर पढ़ें

UP के IPS अधिकारी की कार्रवाई पर बंगाल में सियासी घमासान- 'वो सिंघम हैं तो मैं पुष्पा हूं'

कागज लाओ, डेथ सर्टिफिकेट लाओ, नियम पूरे करो, 19300 रुपए के लिए बहन के कंकाल को कब्र खोदकर लाया जीतू मुंडा

PWD मंत्री राकेश सिंह और IAS अरविंद शाह में टकराव, CM तक पहुंची शिकायत

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार

योगी का 'सिंघम' पहुंचा बंगाल, जानिए कौन हैं एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अजय पाल शर्मा?

सभी देखें

नवीनतम

पेट्रोल-डीजल के दाम पर सियासत: राहुल गांधी के दावे पर मोदी सरकार का पलटवार, कहा- अफवाहों पर न दें ध्यान

काशी विश्वनाथ में पीएम मोदी की विशेष पूजा, किसने दिया डमरू और त्रिशूल?

गंगा एक्सप्रेस वे उद्घाटन: यूपी कनेक्टिविटी और विकास को नई रफ्तार, बिना झटके रफ्तार से दौड़गी कार

LIVE: पश्चिम बंगाल में मतदान का उत्साह, सुबह 9 बजे तक 18.39 फीसदी वोटिंग

बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी ने BJP और केंद्रीय बलों पर लगाए धांधली के आरोप, भवानीपुर में बवाल