Hanuman Chalisa

मुलायम इसलिए कर रहे हैं भाजपा की तारीफ

अनिल जैन
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015 (19:38 IST)
पटना। धर्मनिरपेक्ष राजनीति के स्वयंभू चैंपियन और समाजवादी पार्टी के मुखिया मुलायमसिंह नहीं चाहते हैं कि बिहार में नीतीश कुमार और लालू प्रसाद का गठबंधन जीते। वे इसके लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैँ। पहले उन्होंने जनता परिवार का विलय नहीं होने दिया। फिर सीटों के बंटवारे में अपनी पार्टी की उपेक्षा का बहाना बनाकर महागठबंधन तो़ड़ा और तीसरा मोर्चा बनाया।
 
इतने से भी बात नहीं बनी तो बिहार में घूम कर महागठबंधन के खिलाफ प्रचार शुरू किया और अब भाजपा की तारीफ भी शुरू कर दी है। उन्होंने नीतीश कुमार को धोखेबाज बताया और उनकी धर्मनिरपेक्षता पर भी सवाल उठाया। अपने समधी लालू यादव को भी नहीं बख्शा और उन्हें नासमझ करार दिया।
 
मुलायम की इन कलाबाजियों को राजनीतिक हलकों में हैरानी के साथ देखा जा रहा है। उनके भाजपा प्रेम से परेशान होकर शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने तो गुरूवार को बिहार में मुलायम के नेतृत्व वाले मोर्चे से नाता भी तोड़ लिया। फिर भी सवाल है कि मुलायम ऐसा क्यों कर रहे हैं? आखिर क्यों उन्होंने अपनी सांप्रदायिकता विरोधी छवि और उसके सहारे अर्जित राजनीतिक कमाई को बिहार में दांव पर लगाया?
 
यह आम धारणा है कि सीबीआई की चिंता में वे परोक्ष रूप से भाजपा का साथ देने को मजबूर हुए हैं। बताया जा रहा है कि भ्रष्टाचार के मामले में चर्चित नोएडा अथॉरिटी के चर्चित इंजीनियर यादवसिंह के मामले में पूरा परिवार फंस सकता है। यह एक कारण हो सकता है लेकिन मुलायम जैसे मंजे हुए नेता की राजनीति तय करने का बुनियादी कारण यह नहीं हो सकता है।
 
दरअसल, मुलायम सिंह अगले वर्ष होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव की संभावित तस्वीर देखकर चिंता में हैं। उनको लग रहा है कि अगर बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन ने भाजपा को हरा दिया तो भाजपा विरोधी राजनीति में नीतीश हीरो हो जाएंगे और अगले चुनाव में नीतीश ही धर्मनिरपेक्ष, तीसरे या संघीय मोर्चे के नेता होंगे। फिर मुलायम की अपनी संभावना हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी।
 
उनकी दूसरी चिंता है कि अगर भाजपा बिहार में नहीं जीती तो उत्तर प्रदेश में उसका एजेंडा पूरी तरह बदल जाएगा। वह मुजफ्फरनगर से लेकर वाराणसी तक खुलकर ध्रुवीकरण कराएगी और राम मंदिर का मुद्दा भी उठाएगी, जिससे पार पाना सपा के लिए मुश्किल होगा।
Show comments

जरूर पढ़ें

ममता बनर्जी को बड़ा झटका, ED ने फ्रीज किए 440 करोड़, क्या होगा TMC पर इसका असर

Meta के नए AI Smart Glasses पर बड़ा खुलासा, हर आवाज और हर दृश्य को समझेंगे, प्राइवेसी को लेकर उठे सवाल

Yamaha Aerox Electric : 117Km रेंज और 95.5Km/h की टॉप स्पीड का दावा, जानिए क्या है यामाहा के नए स्कूटर की कीमत

EPFO से जुड़ी खुशखबरी, 34 करोड़ खातों में जल्द आएगा ब्याज, New Unified Portal पर मिलेगी बैलेंस, क्लेम स्टेटस और सभी सेवाएं

केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों को लिखा पत्र, E20 पेट्रोल पर मांगा जवाब

सभी देखें

नवीनतम

सरदार सरोवर परियोजना पर 30 साल पुराना विवाद खत्म, मध्यप्रदेश को 1,500 करोड़ की जगह सिर्फ 231.80 करोड़ रुपए देने होंगे

Donald Trump : ईरान पर ट्रंप का बयान- शायद आज रात हम फिर हमला करेंगे, अब तेहरान से कोई बातचीत नहीं

जन-कल्याण के लिए 2300 करोड़ स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन की कैबिनेट ने क्या-क्या लिए फैसले?

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 'पराक्रम' वाले बयान पर घमासान, युवाओं को लेकर क्या कह गईं UP गवर्नर?