Hanuman Chalisa

पटना एयरपोर्ट से हटे मोदी और शाह के होर्डिग्स

अनिल जैन
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015 (19:34 IST)
पटना। पटना एयरपोर्ट और उसके आसपास लगे प्र्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के होर्डिग्स को महागठबंधन की शिकायत के बाद गुरुवार को हटा दिया गया। चुनाव आयोग के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने करीब दो घंटे की कार्रवाई के बाद सारे होर्डिग्स हटा दिए। सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग की बात कहते हुए चुनाव आयोग से इन्हें हटाने की मांग की गई थी। इस कार्रवाई पर भाजपा नेताओं ने विरोध जताया है।  
 
नरेंद्र मोदी के बिहार चुनाव से संबंधित करीब एक सौ छोटे-बड़े होर्डिग्स पटना एयरपोर्ट परिसर में लगाए गए थे। इसके साथ ही करीब इतने ही होर्डिग्स एयरपोर्ट के बाहर भी लगे हुए थे। महागठबंधन के नेताओं ने बिहार चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि सरकारी क्षेत्रों में भाजपा के होर्डिग्स लगे हुए हैं।
 
महागठबंधन ने चुनाव आयोग से कहा था कि भाजपा की ओर से एयरपोर्ट और उसके आसपास प्रधानमंत्री मोदी के बिहार चुनाव से संबंधित होर्डिग्स लगाने से सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग होने के साथ ही आदर्श आचार संहिता का भी उल्लंघन हो रहा है।
 
घटना के बाद भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मोदी जनता के दिलों में रहते हैं। होर्डिग्स तो हटवा दिए, लेकिन महागठबंधन के नेता जनता के दिलो से मोदी को कैसे निकालेंगे।
Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों के साथ संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हरभजन सिंह अब बने BJP के टर्बनेटर, पंजाब में खेल सकते हैं बड़ी पारी

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका, जानिए क्‍या है मामला?