Publish Date: Sat, 07 Nov 2015 (16:49 IST)
Updated Date: Sat, 07 Nov 2015 (16:55 IST)
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने अपने मतगणना एजेंटों को आह्वान करते हुए कहा कि वे मतगणना के दौरान किसी अफवाह पर ध्यान न देकर अपने कार्य में मुस्तैद रहें।
यादव ने शनिवार को कहा कि महागठबंधन के मतगणना एजेंट मतों की गिनती के दौरान मुस्तैद रहें और किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि मतगणना परिसर में जाने से पूर्व एजेंट पानी कम पीएं, ताकि उन्हें बार-बार बाथरुम नहीं जाना पड़े।
उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद विरोधी दलों के नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रति अपशब्द न बोलें और न ही गलत व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की जीत होगी और परिणाम के बाद वे बनारस और कोलकाता जाएंगे। (वार्ता)