Hanuman Chalisa

निर्दलीय प्रत्याशी सहित तीन को गोली मारी

Webdunia
शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (12:09 IST)
मधुबनी। बिहार विधानसभा क्षेत्र झंझारपुर के निर्दलीय प्रत्याशी सुनील झा और उनके परिवार के 2 अन्य सदस्यों को बीती रात अज्ञात हमलावरों ने उनके घर में घुसकर गोली मारकर घायल कर दिया।

भैरो स्थान थाना प्रभारी एसएन दास ने बताया कि घायलों में रईमा गांव निवासी सुनील झा, उनके भाई और भाभी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए मधुबनी सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि हमलावरों ने इन लोगों पर उस समय हमला किया, जब वे रईमा गांव स्थित अपने घर में बीती रात सो रहे थे। इस घटना के विरोध और हमलावरों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने झंझारपुर-भैरो स्थान मुख्य सड़क मार्ग को शनिवार सुबह जाम कर दिया।

दास ने बताया कि हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

मुंबई में मोहर्रम को 'मातम' में बदलने की साजिश, 14900 मौत के कैप्सूल बरामद!

जेल में सिया की बेशर्म मांग, पुलिस से मांगी शराब और बीयर, केतन हत्‍याकांड में चेतन और सिया लगा रहे एक दूसरे पर आरोप

पेपर लीक के बाद TET परीक्षा रद्द, ओवैसी बोले- सरकार नाकाम; विपक्ष ने खोला मोर्चा

अमरनाथ यात्रा में आतंक के साथ मौसम भी चुनौती, यात्रियों की सुरक्षा के लिए लगाए गए हाईटेक डॉप्लर रडार

जून का आखिरी हफ्ता रहा रेंज बाउंड, जानिए अगले सप्ताह कैसी रहेगी बाजार की चाल

सभी देखें

नवीनतम

गर्मी में तेजी से पिघल रहा अमरनाथ हिमलिंग, श्रद्धालुओं और प्रशासन की बढ़ी चिंता

सऊदी अरब में भयावह हेलीकॉप्टर हादसा, 14 यात्रियों की दर्दनाक मौत

फ्रांस में बड़ा विमान हादसा, पायलट समेत 11 लोगों की मौत, प्‍लेन में सवार थे स्काईडाइवर्स

मोदी सरकार में जल्द हो सकता है बड़ा कैबिनेट फेरबदल, कई मंत्रियों के विभाग बदलने की चर्चा

CM मोहन यादव ने कुकरू में किया योगाभ्यास, रुद्राक्ष का रोपा पौधा, बोले- योग को बनाएं दैनिक दिनचर्या का हिस्सा