Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

चुनाव आयोग का राहुल गांधी को नोटिस

Advertiesment
Election Commission
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा बिहार के मधुबनी जिले में एक चुनावी सभा में की गई टिप्पणी को प्रथम दृष्टया आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन माना है और उन्हें इस संबंध में नोटिस जारी कर 4 नवंबर तक जवाब मांगा है।
 
आयोग ने कहा है कि राहुल गांधी ने मधुबनी जिले के बेनीपट्टी एसी में 29 अक्टूबर को यह टिप्पणी की थी 'प्लान बी इनका क्या है, एक हिन्दुस्तानी से दूसरे हिन्दुस्तानी को लड़ाओ। जहां भी जाते हैं यूपी में महाराष्ट्र में हरियाणा में जहां भी इनका चुनाव होता है, इनकी सेना जाती है वहां पर हिन्दू को मुसलमानों से लड़ाते हैं।'
 
आयोग ने कहा है कि उनकी यह टिप्पणी आदर्श आचार संहिता के उस प्रावधान के खिलाफ है जिसमें किसी अन्य दल या उसके कार्यकर्ताओं को बिना प्रमाण के आरोप लगाना या उनके बारे में तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर रखना अनुचित माना गया है।
 
आयोग ने उनकी टिप्पणी को प्रथम दृष्टया आदर्श चुनाव संहिता का उल्लंघन माना है और उन्हें 4 नवंबर अपराह्न तीन बजे तक इस संबंध में अपनी स्थिति स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Hanuman Chalisa In Hindi
Hanuman Chalisa In Hindi