Hanuman Chalisa

दो प्रतिबंधित हुए तो भाजपा ने तीसरा विज्ञापन जारी किया

अनिल जैन
शनिवार, 31 अक्टूबर 2015 (22:53 IST)
पटना। बिहार विधानसभा के चुनाव में हर रोज नया मुद्दा गरमा रहा है। गो मांस विवाद, संघ प्रमुख मोहन भागवत का आरक्षण संबंधी बयान, बिहारी बनाम बाहरी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तांत्रिक से मुलाकात और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह का भाजपा के हारने पर पाकिस्तान में पटाखे फूटने वाले बयान के बाद अब भाजपा के चुनावी विज्ञापनों पर विवाद गरमा रहा है। 
 
शुक्रवार को महागठबंधन की शिकायत पर चुनाव आयोग ने भाजपा के दो विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगा दिया था। चुनाव आयोग के इस फैसले से झटका खाई भाजपा ने शनिवार को नीतीश कुमार को घेरने के लिए एक नया विज्ञापन तैयार कर लिया।

इस नए विज्ञापन में नीतीश कुमार का 24 अगस्त 2005 को लोकसभा में दिए गए आरक्षण संबंधी भाषण का वह अंश है, जिसमें उन्होंने मुस्लिम और ईसाई समुदाय के दलितों और आदिवासियों को भी आरक्षण का लाभ देने की मांग सरकार से की थी। 
 
गौरतलब है कि शुक्रवार को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोपालगंज की अपनी चुनावी रैली के मंच से नीतीश कुमार के इस भाषण की कॉपी लहराते हुए उनको चुनौती दीथी कि अगर उनमें हिम्मत है तो इस पर सामने आकर जवाब दें।

केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने भी आज अपनी पार्टी के इस नए विज्ञापन को ट्‌वीट करते हुए कहा है कि नकार सकते हैं तो इसे नकार दीजिए नीतीश जी! इस विज्ञापन पर नीतीश कुमार ने भी बगैर देर किए ट्‌वीट करके जवाबी चुनौती देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जब चाहें, जहां चाहें उनसे आरक्षण पर बहस कर सकते हैं, लेकिन उनको गलत बयानी करना बंद कर देनी चाहिए।
Show comments

जरूर पढ़ें

अब 15 अप्रैल से शुरू होगा बैंकों में रजिस्ट्रेशन, जानें क्या है नया नियम

क्या लेबनान पर बढ़ते भ्रम के लिए Pakistan जिम्मेदार, अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच युद्धविराम के बीच विरोधाभासों का दौर

ईरान में फिर छिड़ेगी भीषण जंग! अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए संकेत

लेबनान के पीछे क्यों पड़ा इजराइल, सीजफायर की आड़ में बड़ा खेल, एयर स्ट्राइक में हिजबुल्लाह प्रमुख के करीबी की मौत

क्या डोनाल्ड ट्रंप होंगे 'Lame Duck' प्रेसिडेंट? जानिए US Midterms Elections के 5 नियम जो ट्रंप का भविष्य तय करेंगे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: पहली बार राज्यसभा सांसद बने नीतीश कुमार, उपराष्‍ट्रपति ने दिलाई शपथ

हरिवंश नारायण सिंह फिर बने राज्यसभा सांसद, राष्ट्रपति ने किया मनोनीत

गुजरात स्थानीय निकाय चुनाव : भाजपा ने वडोदरा की सभी 34 सीटों पर उम्मीदवारों के नाम किए तय, पूर्व IPS मनोज निनामा को भी मिला टिकट

यूक्रेन युद्ध में सीजफायर, ऑर्थोडॉक्स ईस्टर पर पुतिन का बड़ा एलान

कानपुर में मंदिरों, मठों और निजी संग्रहों में सुरक्षित पांडुलिपियों का होगा डिजिटलीकरण