Hanuman Chalisa

अगर बिहार चुनाव में भाजपा हारी तो क्या इस्तीफा देंगे मोदी? : लालू

Webdunia
सोमवार, 12 अक्टूबर 2015 (23:11 IST)
पटना। जद (यू) के एक मंत्री को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखाने वाले स्टिंग वीडियो के मद्देनजर महागठबंधन के नेताओं को ‘कोई शर्म’ नहीं होने संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर पलटवार करते हुए राजद अध्यक्ष लालूप्रसाद ने कहा कि अगर भाजपा बिहार चुनाव में नहीं जीती तो क्या वे इस्तीफा दे देंगे।
लालू ने ट्वीट किया कि जिस व्यक्ति ने अटलबिहारी वाजपेयी जैसी ऊंची हस्ती के सामने ‘लोक लज्जा’ और ‘लोकहित’ का ध्यान नहीं  रखा, वह शर्म पर व्याख्यान दे रहा है। प्रधानमंत्री ने जहानाबाद और भाभुआ की रैली में वरिष्ठ मंत्री अवधेश कुशवाहा के स्टिंग  वीडियो का जिक्र किया था और कहा कि महागठबंधन के नेताओं को सार्वजनिक जीवन में कोई शर्म नहीं है।
 
लालू ने एक और ट्वीट कर कहा कि मोदी बिहार में भाजपा का चेहरा हैं और अपने पूरे मंत्रिमंडल तथा मशीनरी के साथ पिछले तीन  महीने से प्रचार कर रहे हैं। क्या वह हार के बाद प्रधानमंत्री के पद से इस्तीफा दे देंगे? उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत के आरक्षण  की समीक्षा वाले बयान के संदर्भ में कहा कि क्या भाजपा और संघ गुरु गोलवलकर की पुस्तकों को जलाएंगे जिनमें आरक्षण का विरोध  किया गया है? 
 
लालू ने कहा कि आरक्षण की समीक्षा की जरूरत वाले भागवत के बयान को देखते हुए आरक्षण की वकालत करने वाले भाजपा नेताओं के बयानों पर उन्हें भरोसा नहीं है। उन्होंने भाजपा को चेतावनी दी कि जनसंख्या के अनुपात में आरक्षण लागू करें और अपने ‘पूंजीवादी मित्रों’ द्वारा संचालित निजी क्षेत्र में इसे लागू करके दिखाएं। (भाषा) 

Show comments

जरूर पढ़ें

खामेनेई के प्रतिनिधि इलाही का बड़ा दावा, बोले- नहीं झुकेगा ईरान, युद्ध को बताया आशीर्वाद, कैसे हैं भारत से रिश्‍ते?

नतीजों से पहले CM ममता बनर्जी का बड़ा दावा, बोलीं- अबकी बार 200 पार, एग्जिट पोल को किया खारिज

भाजपा के 'नारी वंदन' का मुखौटा उतरा, राहुल गांधी ने BJP को क्यों कहा महिला विरोधी

बांझ (एज़ोस्पर्मिया) पुरुषों के लिए बड़ी राहत भरी खबर: AI की मदद से अब बन सकते हैं पिता

देश में सेल ब्रॉडकास्ट अलर्ट सिस्टम की शुरुआत, मोबाइल पर सायरन के साथ आया अलर्ट मैसेज, इमरजेंसी में तुरंत पहुंचेगी सूचना

सभी देखें

नवीनतम

लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम, CM योगी ने पारदर्शी भर्ती पर दिया जोर, भ्रष्टाचार पर साधा निशाना

उत्तराखंड में बेटियों के लिए बड़ा फैसला, हर ब्लॉक में खुलेंगे बालिका छात्रावास, CM धामी के निर्देश

US-Iran war impact : होर्मुज नाकेबंदी से बढ़ा खाद संकट, खतरे में फूड सिक्योरिटी, वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में डराने वाला खुलासा, क्या भारत पर भी होगा असर

यूपी में स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में हुए बड़े बदलाव, 67 लाख से ज्यादा घरेलू उपभोक्ताओं को मिला फायदा

रील बनाने का जुनून बना जानलेवा, 60 फुट टंकी हादसे में 1 की मौत, 16 घंटे बाद सेना के हेलीकॉप्टर से बचाए गए बच्चे