Hanuman Chalisa

अपने ही गांव में बदनाम है नीतीश का 'औघड़ बाबा'

अनिल जैन
सिवान (बिहार)। जिस औघड़ बाबा से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मुलाकात का वीडियो पिछले दिनों वायरल हुआ है उस औघड़ की हकीकत काफी चौंकाने वाली है। हालांकि वह वीडियो ताजा मुलाकात का नहीं है बल्कि कई महीनों पुराना है, लेकिन इस अघोरी के पास विभिन्न दलों के नेताओं और कुछ अन्य रसूखदार लोगों का आना-जाना लगा रहता है। बावजूद इसके बाबा की छवि गांव में खराब है। 
सिवान जिले की जिरदैई विधानसभा के मैरवा ब्लाक में मठिया गांव के रहने वाले इस बाबा को गांव के लोग बिरनाथ अघोरी के नाम से पुकारते हैं और एक शराबी के तौर पर जानते हैं। उसके शराब पीने और लोगों से दुर्व्यवहार करने के कारण उसे गांव में कोई पसंद नहीं करता। सिवान जिले के गांव के रहने वाले गांव वालों के मुताबिक चार साल पहले वह नजदीकी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के मोतीपुर गांव से यहां आया था और गांव वालों के न चाहते हुए भी उसने गांव के एक कोने में अपना डेरा जमा लिया। एक ग्रामीण पारवत ने खुलासा किया कि यह बाबा असल में मुसलमान है और खुद को अघोरी बताता है।
 
बाबा का भोजन तैयार करने वाली कौशल्या रानी के मुताबिक बीते रविवार को जब बाबा की एक वीडियो क्लिप वायरल हुई तो बाबा के पास किसी का फोन आया था और उसके बाद से ही वह गायब है। उसके आश्रम के गेट पर ताला लगा दिया गया है।
गांव में बने बाबा के आश्रम पर जब कुछ पत्रकार पहुंचे तो स्थानीय लोग बाबा के बारे में बातचीत करने के लिए सामने आए। गांव वालों के मुताबिक बाबा सुबह होते ही शराब पीना शुरू कर देता है और गांव के लोगों को बिना वजह गालियां देने लगता है। विरोध करने पर वह अपने राजनीतिक संबंधों का इस्तेमाल करते हुए पुलिस बुलाकर लोगों को डराता है। 
 
एक ग्रामीण वाल्मीकि परावत ने बताया कि अक्सर बाबा के आश्रम पर देर रात तक राजनेताओं और बड़े लोगों का आना जाना लगा रहता है। वाल्मीकि के मुताबिक जनता दल (यू) के विधान पार्षद नीरज कुमार (जिनके घर पर नीतीश कुमार बाबा से मिले थे) अक्सर बाबा से मिलने आते हैं। हालांकि इस बीच चर्चा यह भी है कि एक भाजपा उम्मीदवार जो पहले जद (यू) में था और नीरज कुमार का काफी करीबी रहा था, उसी ने यह वीडियो लीक किया है।

Show comments

जरूर पढ़ें

Malda violence मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने ममता सरकार को लगाई फटकार, 26 गिरफ्तार लोगों से NIA करेगी पूछताछ

West Bengal चुनाव 2026 : opinion poll में कांटे की टक्कर, क्या ममता बचा पाएंगी गढ़ या खिलेगा कमल?

Missiles vs Memes: ट्रम्प के खिलाफ ईरान की डिजिटल जंग का नया चेहरा, सारी Embassies ने जम कर किया Troll

Triumph Tracker 400 भारत में लॉन्च, अब 350cc इंजन के साथ, कम कीमत में दमदार परफॉर्मेंस का दावा

3 महीने का अल्टीमेटम, नहीं लिया PNG तो कटेगा LPG कनेक्शन, नहीं होगा सिलेंडर का सप्‍लाय

सभी देखें

नवीनतम

युद्ध के हालातों के बीच खुशखबरी, LPG सिलेंडर की सप्लाई दोगुनी करने का आदेश

अब मगरमच्छ करेंगे सीमा की रखवाली! घुसपैठ रोकने के लिए सरकार का मास्टर प्लान

Kharg Island पर अमेरिका और इजराइल के ताबड़तोड़ हमले, ईरान ने भी दी चेतावनी

Manipur में बड़ा बवाल, रॉकेट हमले में 2 बच्चों की मौत, 5 जिलों में इंटरनेट बंद

मुख्यमंत्री योगी की घोषणा पर कैबिनेट की लगी मुहर, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों के मानदेय में होगी ऐतिहासिक वृद्धि