Hanuman Chalisa

बिहार चुनाव, मतदान के लाइव प्रसारण पर रोक

Webdunia
बुधवार, 7 अक्टूबर 2015 (19:57 IST)
नई दिल्ली। वर्ष 2014 के आम चुनाव के विपरीत बिहार विधानसभा चुनाव में लोग मतदान को सीधा नहीं देख पाएंगे, क्योंकि चुनाव आयोग ने यह निर्णय किया है कि मतदान केन्द्र में वेबकास्ट अब सिर्फ चुनावी मशीनरी के लिए सीमित रहेगा और आम जनता के लिए यह उपलब्ध नहीं होगा।
 
चुनाव आयोग के एक आदेश के मुताबिक यह निर्णय मतपत्रों और ईवीएम के कंट्रोल यूनिटों की गोपनीयता से संबंधित चुनाव संचालन नियमावली के प्रावधान की भावना को ध्यान में रखकर लिया गया है।
 
पिछले साल 21 मार्च को चुनाव आयोग ने लोगों से वेबस्ट्रीम के जरिये मतदान को सीधा देखने और नियमों का उल्लंघन पाने पर अधिकारियों को सचेत करने को कहा था।
 
चुनाव आयोग ने सभी मुख्य निर्वाचन अधिकारियों से कहा था कि वह जितना संभव हो सके उतने मतदान केन्द्रों पर मतदान की लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था करें।
 
लेकिन अपने पुराने रूख के विपरीत आयोग ने छह अक्तूबर को जारी एक ताजा निर्देश में कहा कि चुनाव आयोग ने निर्णय किया है कि अब आगे से मतदान केन्द्रों में वेबकास्टिंग को सिर्फ चुनावी तंत्र से जुड़े लोग ही देख पाएंगे। ऐसा चुनाव संचालन नियमावली 1961 के नियम 93 के प्रावधान की भावना को ध्यान में रखकर लिया गया है। (भाषा)
 
Show comments

जरूर पढ़ें

प्रधानमंत्री मोदी का फ्रांस दौरा, G7 समिट में होंगे शामिल, कई मुद्दों पर होगी चर्चा, ट्रंप से भी होगी मुलाकात

सिंधू नदी के जल पर राजनाथ की पाक को कड़ी चेतावनी, बोले- आतंक के आकाओं तक नहीं पहुंचेगा चुल्‍लूभर पानी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत का बड़ा फैसला, 18 साल से ज्‍यादा उम्र के आधार कार्ड पर लगी रोक, क्‍या अवैध घुसपैठ पर लगेगी लगाम?

राजनीति का सबसे बड़ा धमाका! संजय राउत ने पीएम मोदी को कहा 'अघोरी', भाजपा भड़की

दिल्ली में बिजली होगी महंगी, इन उपभोक्‍ताओं पर पड़ेगा सीधा असर, जानिए क्या है नया नियम?

सभी देखें

नवीनतम

ओमान तट के पास खड़े जहाज में ऑफिसर निशांत उइर्थनाथन की मौत

CM मोहन यादव ने 900 MSME यूनिट्स को दिए ₹360 करोड़, बोले- सबसे तेज विकास करने वाला राज्य बन रहा मध्यप्रदेश

'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत ग्रीन ड्राइव साइक्लोथॉन का आयोजन

बंजी जंपिंग बनी मौत का कारण, 40 मीटर ऊंचाई से गिरी 21 वर्षीय युवती, सेफ्टी रोप ही नहीं थी जुड़ी

देहरादून में भाजपा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या, 12 नामजद, आरोपियों की संपत्तियां बुलडोजर से ध्वस्त