suvichar

धन पर सिद्धांतों की जीत : शरद यादव

Webdunia
रविवार, 8 नवंबर 2015 (13:19 IST)
नई दिल्ली। महागठबंधन के भाजपा नीत राजग से आगे चलने के रुझान के बीच जदयू प्रमुख शरद यादव ने इसे ‘धन की थैली पर सिद्धांतों की जीत’ बताते हुए कहा कि नीतीश कुमार की अगुवाई वाला समूह 150 के करीब सीट जीतेगा।


उन्होंने कहा कि यह बेहद कड़ा मुकाबला था। एक तरफ धन की थैलियां थीं तो दूसरी ओर सिद्धांत था। यह धन पर सिद्धांतों की जीत है। हम 150 से ज्यादा सीट जीतेंगे। पटना में राजद प्रमुख लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने कहा कि राजद और जदयू अधिकतर सीटें जीतेगी, वहीं पार्टी के समर्थक जीत की आहट पाकर पटाखे फोड़ने में जुट गए।

बेहद शुरुआत में आगे चलने के रुझान पर भाजपा नेता खुश थे लेकिन बाद के रुझान जैसे-जैसे आने लगे नेताओं का चेहरे पर निराशा दिखने लगी। पार्टी के नेता और केंद्रीय मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि परिणामों के विश्लेषण की जिम्मेदारी आलाकमान पर है।

हालांकि, भाजपा नेता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि मुकाबला करीबी है और उम्मीद जताई कि मतगणना के बाद के चरण में नतीजा बदलेगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

Ceasefire : क्या पाकिस्तान करवा रहा है ईरान और अमेरिका में सुलह, ये 3 मुस्लिम देश बने मध्यस्थ

Plane Crash : कोलंबिया में उड़ान भरते ही सैन्य विमान हुआ क्रैश, 100 से अधिक लोग थे सवार, कई की मौत की आशंका

ईरान-अमेरिका युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के क्या मायने, कोविड से क्यों की तुलना

Iran-US War: Donald Trump क्यों पीछे हटे, Insight Story, अब क्या है ईरान का अगला प्लान

ट्रंप ने 5 दिन के लिए टाला हमले का प्लान, तेल के दाम गिरे, ईरानी मीडिया ने कहा- जवाबी हमले से डरे

सभी देखें

नवीनतम

LIVE : राज्यसभा में पीएम मोदी बोले, ये संकट देश की बड़ी परीक्षा लेने वाला है

पवित्र दूध भी बना जहर, आंध्रा में दूध से 16 मौतों के बाद इंदौर में हड़कंप, खाद्ध विभाग एक्‍शन में, सैंपलिंग शुरू

Weather Update : पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, क्‍या गर्मी से मिलेगी राहत?

क्या ममता बंगाल में चौथी बार बना रही हैं सरकार? भाजपा का दावा कितना मजबूत, जानिए ताजा पोल के रिजल्ट

चीन में चोरों की कैद से भागे 7 कुत्ते, 17 KM का लंबा सफर तय कर साथ-साथ लौटे घर, दिल छू लेगा VIDEO