Hanuman Chalisa

लालू के आज्ञाकारी हिज मास्टर्स वॉयस बन गए नीतीश : सुशील मोदी

Webdunia
शुक्रवार, 16 अक्टूबर 2015 (16:15 IST)
पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के महागठबंधन के उनके साथी लालू प्रसाद यादव के पुत्र की योग्यता और अनुभव के आधार पर जिम्मेदारी देने के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो के लिए आज्ञाकारी हिज मास्टर्स वॉयस बन गए हैं।

मोदी ने अपने ट्वीट के जरिए महागठबंधन के नेताओं पर निशाना साधते हुए लिखा कि लालू प्रसाद ने अपने नौवीं पास बेटे को बिहार का नेतृत्व सौंपने की बात की और नीतीश कुमार ने तुरंत कह दिया कि वे राजकुमारों को उनकी योग्यता और अनुभव के आधार पर जिम्मेदारी देंगे। जो अनुभवहीन बेटे क्लर्क बनने लायक भी नहीं हैं, उन्हें नीतीश कुमार डिप्टी सीएम बनाएंगे। मुख्यमंत्री महागठबंधन के दूसरे सहयोगी लालू प्रसाद के लिए आज्ञाकारी ‘हिज हिज मास्टर्स’ बन गए हैं।

इससे पूर्व बुधवार को मोदी ने ट्वीट कर राजद सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए कहा था कि करोड़ों रुपए के चारा घोटाले में जेल जाने वाले लालू प्रसाद अपराध का महिमामंडन कर रहे हैं। वे अपने बेटों को विधानसभा भेजना चाहते हैं और गरीब के बेटों को जेल जाने की नसीहत देते हैं। (वार्ता)

Show comments

जरूर पढ़ें

जिसे समझ रहे थे 'MAGA Queen' वो निकली AI Girlfriend: UP के लड़के ने हजारों अमेरिकियों को कैसे बनाया 'महामूर्ख’?

उत्तर भारत में ‘Heat Dome’ का कहर: 45°C पार जाएगा पारा, जानें आपके शहर के लिए IMD का रेड अलर्ट!

ईरान युद्ध का असर, महंगे होंगे कंडोम, दुनिया की सबसे बड़ी निर्माता कंपनी ने 20-30% दाम बढ़ाने का किया ऐलान

ईरान में पिटने के बाद US का 'Dirty Game' शुरू, साइकलॉजिकल ऑपरेशंस से करेगा आपके दिमाग पर कंट्रोल!

वोटिंग के बीच सुवेंदू अधिकारी ने खेला हिंदू कार्ड, बोले- रोने लगी हिंदू शादीशुदा दीदी

सभी देखें

नवीनतम

क्‍या केजरीवाल का ‘मैं’ पड़ा ‘आप’ पर भारी, क्‍यों बिछड़े सभी बारी बारी?

राघव चड्ढा सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने से मोदी सरकार को कितना फायदा होगा?

आज रात 9 बजे सोशल मीडिया के जरिए प्रदेशवासियों के साथ संवाद करेंगे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

हरभजन सिंह अब बने BJP के टर्बनेटर, पंजाब में खेल सकते हैं बड़ी पारी

पवन खेड़ा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, गुवाहाटी हाईकोर्ट से लगा झटका, जानिए क्‍या है मामला?