Hanuman Chalisa

नीतीश ने केजरीवाल को बिहार आने से रोका

अनिल जैन
मंगलवार, 3 नवंबर 2015 (20:16 IST)
पटना। आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बिहार में जाकर महागठबंधन के पक्ष में चुनाव प्रचार करने की हसरत राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव की वजह से पूरी नहीं हो सकी। यही वजह है कि उन्हें ट्‌वीट के जरिए ही महागठबंधन के पक्ष में बिहार की जनता से अपील करके संतोष करना पड़ा।
बताया जाता है कि केजरीवाल ने जनता दल (यू) नेता और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इच्छा जताई थी कि वे भी उनके चुनाव प्रचार के लिए बिहार आना चाहते हैं। उनकी इस इच्छा की भनक लालू यादव और कांग्रेस के नेताओं को भी पहले से थी और वे नहीं चाहते थे कि केजरीवाल बिहार में प्रचार के लिए आए। 

लालू ने इस बारे में नीतीश को पहले ही आगाह कर दिया था। नीतीश कुमार को भी इस बात का अहसास था कि अगर उन्होंने केजरीवाल को बिहार बुला लिया और उन्होंने लालू या कांग्रेस नेताओं के खिलाफ वैसी ही कोई बात कह दी जैसी कि वे अण्णा हजारे के लोकपाल आंदोलन के दौरान कहा करते थे तो उनके लिए असहज स्थिति पैदा हो जाएगी। 
 
फिर भाजपा की ओर से भी उन्हें आशंका थी कि वह केजरीवाल के बिहार आने पर उनके लालू और कांग्रेस विरोधी पुराने बयानों का इस्तेमाल कर महागठबंधन के लिए असहज स्थिति पैदा कर सकती है। यही सब सोच कर नीतीश कुमार ने केजरीवाल को बिहार आने से रोक दिया। केजरीवाल को भी हालात की नजाकत भांपते हुए बिहार जाने के बजाया ट्‌वीट के जरिए ही नीतीश कुमार के पक्ष में बिहार की जनता के नाम अपील जारी कर संतोष करना पड़ा।

Show comments

जरूर पढ़ें

लोकसभा में गृह मंत्री अमित शाह का दावा- भारत से नक्सलवाद खत्म

राहुल गांधी गमछा नहीं पहनते, पर टोपी खुशी-खुशी पहनते हैं, असम में नितिन नवीन का तीखा हमला; घुसपैठ पर कांग्रेस को घेरा!

नाशिक के आशिक अशोक खरात पर खतरा, कांग्रेस नेता ने बताया भारत की एपस्टीन फाइल, 39 विधायकों से है संपर्क

ईरान में 'ग्राउंड वॉर' की तैयारी में अमेरिका? पेंटागन का खतरनाक प्लान लीक, वियतनाम और इराक जैसी तबाही की आशंका!

1 अप्रैल से लागू हो जाएगा इनकम टैक्स एक्ट 2025? जानें क्या है इसमें खास

सभी देखें

नवीनतम

Google Pixel 10a: फ्लैट डिजाइन और दमदार परफॉर्मेंस के दम पर क्या मिड-रेंज बाजार में बना पाएगा खास जगह?

सूरत में भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी सैलरी और काम के घंटे! जानें नए लेबर कोड से क्या मिलेगा फायदा

CM डॉ. मोहन यादव ने काशी में किए बाबा विश्वनाथ के दर्शन-पूजन, कहा मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत

जेल जाते समय लंगड़ाते हुए नजर आया नफरती मौलाना, CM योगी की मां पर की थी अभद्र टिप्पणी