Hanuman Chalisa

बिहार चुनाव : पहले चरण में 57 प्रतिशत मतदान

Webdunia
नई दिल्ली। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में सोमवार को 'ऐतिहासिक' 57 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। आज राज्य के दस जिलों के 49 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान हुआ।

चुनाव आयोग ने कहा कि मतदान का यह आंकड़ा एक-दो फीसदी और बढ़ सकता है क्योंकि इलाकों से अंतिम रिपोर्ट अभी आना बाकी है। उप चुनाव आयुक्त और बिहार के प्रभारी उमेश सिन्हा ने कहा कि कुछ घटनाओं को छोड़कर राज्य के दस जिलों के कुल 49 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। ये क्षेत्र नक्सल प्रभावित हैं। 
मतदान के प्रतिशत को 'ऐतिहासिक' और 'उत्साहवर्धक' बताते हुए सिन्हा ने कहा कि जिन सीटों पर आज मतदान हुआ है, 2010 के विधानसभा चुनाव में इन क्षेत्रों में 50.85 प्रतिशत मतदान हुआ था।
 
2009 और 2014 के लोकसभा चुनावों में इन इलाकों में क्रमश: 44.08 और 55 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार महिलाओं ने पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए 59.5 प्रतिशत मतदान किया। 
 
सिन्हा ने मतदान के आंकड़ों का जिलेवार ब्‍योरा देते हुए कहा कि समस्तीपुर में 60 फीसदी मतदान हुआ, जहां पिछली बार विधानसभा चुनाव में 54.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। बेगूसराय में 59 प्रतिशत, खगड़िया में 61 प्रतिशत, भागलपुर में 56 प्रतिशत, बांका में 58 प्रतिशत, मुंगेर में 55 प्रतिशत, लखीसराय में 54 प्रतिशत, शेखपुरा में 55 प्रतिशत, नवादा में 53 प्रतिशत और जमुई जिले में 57 फीसदी मतदान हुआ।
 
पिछली बार बेगूसराय में 55.85 प्रतिशत, खगड़िया में 57.02 प्रतिशत, भागलपुर में 50.09 प्रतिशत, बांका में 59.34 प्रतिशत, मुंगेर में 48.35 प्रतिशत मतदान हुआ था। अभी तक कहीं भी दोबारा मतदान कराने की कोई योजना नहीं है। नौ इलाकों में मतदाताओं ने मुख्य रूप से विकास के मुद्दों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान के हमलों से 8 देशों में अमेरिका के 16 सैन्य ठिकाने क्षतिग्रस्त, बढ़ा तनाव; वार्ता पर भी अनिश्चितता

पंजाब विधानसभा में भगवंत मान पर शराब पीकर आने का आरोप, BJP बोली- लोकतंत्र का अपमान

जबलपुर में क्रूज डूबने से पहले के दृश्‍य, म्यूजिक-मस्ती में खुश थे सभी, अचानक ऊंची लहरों ने डूबा दी जिंदगी

फलोदी, कोलकाता नहीं, अमेरिकी ‘पॉलीमार्केट’ ने कर दी बंगाल चुनाव पर विस्‍फोटक भविष्‍यवाणी, ट्रेडिंग में व्हेल ट्रेडर्स की एंट्री

ट्रंप का ईरान पर 'Final Blow' प्लान? जानें क्या है सेंटकॉम की 'शक्तिशाली' सैन्य योजना

सभी देखें

नवीनतम

Noida International Airport : 15 जून से जेवर एयरपोर्ट से शुरू होंगी उड़ानें, NCR को मिलेगा नया ग्लोबल एविएशन हब

भारत में बीमा कवरेज बढ़ा, फिर भी मरीजों पर खर्च का दबाव क्यों

Top News : बंगाल में पुनर्मतदान, ट्रंप ने बताया ईरान पर अमेरिका के पास क्या है विकल्प?

भारत के शहर ‘हीट ट्रैप’ क्यों बनते जा रहे हैं?

LIVE: दक्षिण 24 परगना के 15 बूथों पर मतदान, TMC की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई