Bhai Dooj
✕

बिहार में पहले चरण का मतदान सोमवार को

Webdunia
रविवार, 11 अक्टूबर 2015 (23:44 IST)
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत सोमवार को 49 सीटों पर होने वाले मतदान के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई है तथा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था की गई है।
 
चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद की अगुवाई में बड़े नेताओं ने अपने अपने गठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में जोरदार प्रचार किया और रैलियां संबोधित की।
 
अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी आर लक्ष्मणन ने बताया कि बिहार विधानसभा प्रथम चरण के तहत दस जिलों समस्तीपुर, बेगूसराय, खगडिया, भागलपुर, बांका, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, नवादा और जमूई के कुल 49 विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराए जाने तथा सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था के लिए अर्ध सैनिक बलों के साथ कुल 155073 सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गयी है। इनमें केंद्रीय अर्धसैनिक बल राज्य पुलिस कर्मी शामिल हैं। इनमें 55902 राज्य पुलिस कर्मी भी शामिल हैं।
 
उन्होंने बताया कि चुनावी इलाके पर नजर रखने तथा हवाई निगरानी के लिए पांच हेलिकाप्टर और ड्रोन की सेवा लिए जाने के साथ पहाडी इलाके में निगरानी के लिए 50 पुलिस बल की तैनाती की गयी है। दियारा इलाके में 33 मोटर नौका के जरिए गश्ति की जाएगी।
 
लक्ष्मणन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पर पैनी नजर बनाए रखने तथा निष्पक्ष ढंग से चुनाव संपन्न कराए जाने के लिए 49 सामान्य पर्यवेक्षक, 18 एक्पेंडिंग आब्जर्वर, दस-दस पुलिस एवं जागरुकता पर्यवेक्षक एवं 2600 माइक्रो आब्जर्वर की तैनाती के साथ 935 वीडियो कैमरा, 339 एंड्रायड मोबाइल, 576 लाइव वेब कास्टिंग की व्यवस्था की गई है तथा मतदान के लिए बनाए गए 13,212 मतदान केंद्रों पर 63624 मतदानकर्मियों की तैनाती की गई है।
 
उन्होंने बताया कि चुनाव के लिए 13,212 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें से 7384 संवेदनशील, 2255 नक्सल प्रभावित इलाके में पड़ते हैं। इन मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए कुल 13,212 कंट्रोल यूनिट और 14413 बैलेट यूनिट, 2,141 वीवीपैट्स की व्यवस्था की गई है। (भाषा)
Show comments

जरूर पढ़ें

CBSE Board Exam 2027: सीबीएसई ने जारी की 10वीं-12वीं की डेटशीट, 16 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं

राजा भैया के बेटे शिवराज प्रताप सिंह का कमाल, 3 बार जेलीफिश ने मारा डंक, फिर भी 7 घंटे में पूरी की आयरनमैन रेस

दिसंबर में कार-बाइक खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, साल के अंत में मिल सकते हैं हजारों रुपए के फायदे, जानें कैसे उठाएं लाभ

ईरान पर फिर बरसेगा अमेरिका का कहर? ट्रंप की चेतावनी- हमले के लिए पूरी तरह तैयार, कतर के जरिए आया नया प्रस्ताव

343Km की रेंज और 155Km/h की टॉप स्पीड, लॉन्च हुई धांसू इलेक्ट्रिक बाइक

सभी देखें

नवीनतम

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

श्रीराम केवल आराध्य नहीं, जीवन जीने की मर्यादा हैं

Electric Scooter : पुरानी इलेक्ट्रिक स्कूटर या कार खरीदने से पहले जरूर जांचें ये 6 चीजें, वरना लग सकता है बड़ा झटका