Daily Horoscope
✕

बिहार में जदयू मंत्री का इस्तीफा, भाजपा में शामिल

Webdunia
शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2015 (22:48 IST)
पटना। महागठबंधन को करारा झटका देते हुए बिहार के पशुपालन एवं मत्स्य विभाग के मंत्री बैद्यनाथ साहनी ने शुक्रवार को नीतीश कुमार की सरकार से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।

समस्तीपुर जिले की मोरवा विधानसभा सीट से जदयू के निवर्तमान विधायक साहनी ने अपना इस्तीफा शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया। बाद में वे भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष मंगल पांडेय की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। पांडेय ने भाजपा में उनका स्वागत करते हुए कहा कि उनके इस फैसले से क्षेत्र में राजग के उम्मीदवारों को लाभ मिलेगा।

निषाद समुदाय से संबद्ध साहनी को जदयू नेतृत्व ने मोरवा सीट से टिकट नहीं दिया था। विधानसभा चुनाव के लिए इस सीट पर प्रथम चरण में 12 अक्टूबर को मतदान होगा। (भाषा)

Show comments

जरूर पढ़ें

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

राजीव के PM बनने की खबर पर क्‍यों दहशत में आ गई थी सोनि‍या गांधी, बाबरी मस्जिद टूटने पर छलक पड़े थे आंसू, 1992 का दर्द कि‍या बयां

चीन सीमा पर भारत को सामरिक बढ़त, न्योमा एयरबेस पर IAF विमान की सफल लैंडिंग, बना विश्व रिकॉर्ड!

सभी देखें

नवीनतम

विरासत और विकास के लिए एकजुटता से हमेशा के लिए दफन हो जाएगी सपा और कांग्रेस की राजनीति: योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दीपावली की दी शुभकामनाएं, बोले- दीपों का प्रकाश हमें विजय की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है

CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की बधाई और शुभकामनाएं

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

अयोध्या के 10वें दीपोत्सव पर उमड़ा आस्था का समंदर, अयोध्यावासियों ने कहा- त्रेतायुग जैसी अलौकिक दिख रही रामनगरी